{"_id":"5cb05330bdec2214720fc1e4","slug":"an-innocent-boy-died-in-an-accident-in-lucknow","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बेकाबू स्कूली वैन ने मासूम को रौंदा, मां-पिता के सामने इकलौते बेटे ने तोड़ा दम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेकाबू स्कूली वैन ने मासूम को रौंदा, मां-पिता के सामने इकलौते बेटे ने तोड़ा दम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Amulya Rastogi
Updated Fri, 12 Apr 2019 02:29 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
मासूम की गई जान
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
लखनऊ के विभूतिखंड थानाक्षेत्र में बृहस्पतिवार सुबह कठौता झील के पास बेकाबू स्कूली वैन ने ढाई साल के मासूम को रौंद दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सेंट फ्रांसिस स्कूल के बच्चों को लेकर जा रहा चालक हादसे के बाद वैन छोड़कर भाग निकला। वैन को कब्जे में लेकर पुलिस चालक को तलाश रही है। उधर, इकलौते बेटे की मौत से परिवार सदमे में है।
2 of 5
मासूम की गई जान
- फोटो : amar ujala
प्रभारी निरीक्षक राजीव द्विवेदी के मुताबिक मूल रूप से असम निवासी नलचंद अली और उसकी पत्नी जामेला गोमतीनगर के मकदूमपुर में झोपड़ी में रहते हैं। दोनों विभूतिखंड में ठेके पर कूड़ा बीनते हैं। बृहस्पतिवार सुबह दंपती घरों से कूड़ा लेने निकला था। उनके साथ बेटा भी था।
3 of 5
मासूम की जान लेने वाली स्कूली वैन को पुलिस ने लिया कब्जे में
- फोटो : amar ujala
प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक सुबह करीब सात बजे स्कूली वैन बच्चों को लेकर जा रही थी। उस पर सेंट फ्रांसिस स्कूल लिखा था। कठौता झील के पास तेज रफ्तार वैन अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़ी कूड़े की ठेलिया को टक्कर मार दी। इससे ठेलिया के हैंडिल पर बैठा नयन छिटककर सड़क पर गिर गया और वैन उसके ऊपर से निकल गई। यह देख वैन चालक घबरा गया और वैन रोककर भाग निकला। उधर, नयन की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मासूम की गई जान
- फोटो : amar ujala
वहीं हादसा देखकर वैन में सवार बच्चों में चीख-पुकार मच गई। इस पर आसपास के लोग जुटे। हादसा स्थल के पास जज का मकान है। उनकी सुरक्षा में तैनात गार्डों ने चालक को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह हाथ नहीं आया। सुरक्षाकर्मियों ने सहमे बच्चों को संभाला और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने बच्चों को स्कूल पहुंचवाया।
विज्ञापन
5 of 5
मासूम की गई जान
- फोटो : amar ujala
हादसे के बाद दौड़ी जामेला ने घायल बेटे को गोद में उठाया, लेकिन चंद पलों में उसने दम तोड़ दिया। इस पर वह बेहोश हो गई। मुश्किल से उसे होश में लाया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।