तस्वीरें: बाइक पर ये स्टंट यूपी में ही हो सकते हैं
आप समझ रहे है कि ये सड़कों पर हो रहे स्टंट सीन हैं? नहीं जी ऐसा बिल्कुल
नहीं है। यूपी की सड़कों पर ऐसे दृश्य आम हैं। सड़क पर बाइक पर ऐसे नजारे
दिखते हैं जिन्हें करने के लिए कई बार स्टंटमैन भी हाथ खड़ा कर दे। लेकिन
यहां यह सब बहुत ही सहज तरीके से हो रहा है। ये तस्वीरें आप भी देखिए...
तस्वीरें: बाइक पर ये स्टंट यूपी में ही हो सकते हैं
सिर पर ड्रम रखे ये जनाब बड़ी बेफिक्री से चले जा रहे हैं। इन न बाइक चलाने वाले ने हेलमेट लगाया है और न पीछे बैठने वाले ने। इनके पीछे ट्रैफिक कंट्रोलर भी है पर किसे फर्क पड़ता है। ड्रम रखने से कड़ी धूप से भी बचाव हो रहा है।
तस्वीरें: बाइक पर ये स्टंट यूपी में ही हो सकते हैं
ये देखिए, यूपी में ही ऐसा देखने को मिल सकता है। एक बाइक पर तीन लोग वो भी बिना हेलमेट। कमाल की बात ये है कि ये कानून तोड़ने वाले कानून के रखवाले हैं।
तस्वीरें: बाइक पर ये स्टंट यूपी में ही हो सकते हैं
इनको देखिए, ये जनाब तो बाइक पर पूरी गृहस्थी साथ लेकर घूम रहे हैं। क्या आपने ट्राई किया है ऐसा कुछ।
तस्वीरें: बाइक पर ये स्टंट यूपी में ही हो सकते हैं
इनकी बाइक पर इन दोनों सवारियों से ज्यादा जगह तो सामान ने घेर रखी है। अगर जरा सा झटका लगा तो पीछे बैठे भाईसाहब को भारी कीमत चुकानी पड़ सकती है।