फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रवासी भारतीय दिवस पर वेबिनार, विशेषज्ञ बोले- आत्मनिर्भरता के लिए ब्रांड इंडिया का निर्माण जरूरी

Sat, 09 Jan 2021 08:57 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 09 Jan 2021 08:57 PM IST
विज्ञापन
Amar Ujala Webinar on Pravasi Bhartiya Diwas.
- फोटो : amar ujala

अब वक्त आगे बढ़कर देखने का है। भारत का लोहा तो दुनिया पहले से ही मानती है, अब आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना को साकार करने का वक्त है। कोरोना काल में नए इरादों, नई क्षमताओं के साथ खुद की पहचान बनाने वाले आत्मनिर्भर युवा दुनिया के लिए ब्रांड बन चुके हैं, बस इस संकल्प को सींचना होगा और जड़ों से जुड़े रहकर हर भारतीय को आगे बढ़ना होगा। यह निष्कर्ष रहा शनिवार को प्रवासी भारतीय दिवस पर अमर उजाला द्वारा आयोजित वेबिनार में विशेषज्ञों से संवाद का। देश-दुनिया में अपनी चमक बिखेर रहे लखनवी और सामाजिक मोर्चे पर योगदान दे रही शख्सियतें इस वेबिनार का हिस्सा रहीं। जानिए क्या कहा उन्होंने।

Amar Ujala Webinar on Pravasi Bhartiya Diwas.
प्रो. मनोज कुमार अग्रवाल, प्रमुख, अर्थशास्त्र विभाग, लखनऊ विश्वविद्यालय - फोटो : amar ujala

अपनी जड़ों में ही देखना होगा
लखनऊ विश्वविद्यालय के अर्थशास्त्र विभाग के प्रमुख प्रो. मनोज कुमार अग्रवाल का कहना है कि प्रवासी भारतीय भारतीयता की जड़ों को सींचने का काम करते हैं। दुनिया में शायद ही ऐसा कोई देश हो जहां भारतीय न हों। कोरोना काल ने भारत को नए रूप में ढालने का मौका दिया है। कोरोना ने सिखाया है कि हमें अपनी जड़ों की ओर ही देखना होगा। भारतीयता को सींचना होगा। यह काम प्रवासी भारतीयों से बेहतर कोई दूसरा नहीं कर सकता है।

Amar Ujala Webinar on Pravasi Bhartiya Diwas.
डॉ. फराह उस्मानी, निदेशक, यूएनपीएफ - फोटो : amar ujala

ब्रांड इंडिया का निर्माण जरूरी
यूएनपीएफ की निदेशक डॉ. फराह उस्मानी का कहना है कि त्रिस्तरीय संरचना पर कार्य करने की आवश्यकता है। हमें राष्ट्र निर्माण, सांस्कृतिक आदान-प्रदान और ब्रांड इंडिया को प्रमोट करने पर ध्यान देना होगा। हमें अपने देश के अच्छे तौर तरीकों, तकनीक को शेयर करना होगा। अपनी सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाते हुए विश्व को भारतीयता के गौरव से पुन: रूबरू कराना होगा। भारत की वैश्विक छवि में सुधार हुआ है। अब ब्रांड इंडिया को प्रमोट करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Amar Ujala Webinar on Pravasi Bhartiya Diwas.
राहुल दत्त अवस्थी, डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन लीडर, शिकागो - फोटो : amar ujala

दृष्टिकोण पर काम करना आवश्यक
शिकागो में रहने वाले डिजिटल ट्रांसफार्मेशन लीडर राहुल दत्त अवस्थी का कहना है कि दृष्टिकोण पर काम करना बेहद जरूरी है। अगर हमें 2024 तक भारत को 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाना है तो शोध के दृष्टिकोण को बदलना होगा। हमें डिजिटल रूप में अपनी भाषा को बढ़ावा देना ही होगा। जिस दिन हमारी भाषा में कोडिंग होने लगेगी, एक बड़ा डिजिटल ट्रांसफार्मेशन होगा। भारत भी आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के क्षेत्र में अग्रणी देश बन जाएगा और सभी के लिए इस डिजिटल ट्रांसफार्मेशन का हिस्सा बनना आसान हो जाएगा। प्रवासी भारतीय होन के नाते डिजिटल ट्रांसफार्मेशन के लिए इंडियन भाषा में कोडिंग को बढ़ावा देने से भारत के प्रति विश्व के दृष्टिकोण में बड़ा बदलाव लाएगा।

विज्ञापन
Amar Ujala Webinar on Pravasi Bhartiya Diwas.
जयंती रामानन, इंटरनेशनल प्रोजेक्ट डायरेक्टर, सेवा - फोटो : amar ujala

क्षमता और हुनर निखारने पर हो काम
सेवा की इंटरनेशनल प्रोजेक्ट डायरेक्टर, जयंती रामानन का कहना है कि आज युवाओं खासकर लड़कियों की क्षमता निर्माण व हुनर निखारने पर काम करना बेहद जरूरी है। कोरोना काल ने हमें इसकी जरूरत बताई है। कोरोना संकट काल में जब लड़कियों ने सरकारी स्कूलों में जाना बंद कर दिया तो उन्हें सैनिटरी पैड की उपलब्धता नहीं हो पा रही थी, जिस पर काम करते हुए गांवों में पुन:  सैनिटरी पैड बनाने के छोटे-छोटे केंद्रों की स्थापना करवाई। इसी तरह महिलाओं, बालिकाओं की क्षमता निर्माण के प्रयास विदेशों में भारत की आत्मनिर्भरता को एक ब्रांड बनाएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed