यूपी बोर्ड की परीक्षा में जनपद और प्रदेश में अपनी मेधा का लोहा मनवाने वाले मेधावियों को अमर उजाला की तरफ से सम्मानित किया गया। इस मौके पर यूपी के सीएम अखिलेश यादव ने अमर उजाला को धन्यवाद दिया और कहा, अमर उजाला अच्छा काम कर रहा है। बच्चों का सम्मान करने से लेकर बच्चों को कोई असुविधा न हो इस बात का ध्यान रखने वाला अमर उजाला मेरी नजर में नंबर वन है।
प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में बतौर मुख्य अतिथि स्टूडेंट्स को सम्मानित करने के लिए मौजूद थे।
मंच पर अखिलेश यादव, मंत्री अहमद हसन, Cs आलोक रंजन, बलराम यादव माध्यमिक शिक्षा मंत्री, विजय पाल, जितेंद्र कुमार प्रमुख सचिव माध्यमिक।
बेसिक शिक्षा मंत्री अहमद हसन ने अमर उजाला को इस आयोजन के लिए बधाई दी। इसके अच्छे नतीजे निकलेंगे।
5 of 6
अमर उजाला सम्मान समारोह
- फोटो : amar ujala
मंत्री बलराम यादव ने आयोजन के लिए अमर उजाला को धन्यवाद दिया और प्रतिभाओं को नमन करते हुए कहा कि मेधावियों ने विश्व की सबसे बड़ी परीक्षा में नाम कमाया है।