यूपी में अब मिलेगी 'स्ट्रांग अंग्रेजी शराब',कुछ यूं दिखेगा पैकेट
यूपी में अब अंग्रेजी शराब को लेकर कई प्रयोग होने वाले हैं। शराब पहले की तुलना में ज्यादा स्ट्रांग भी मिल सकेगी। शराब के पैकेट कुछ यूं दिखेंगे।
यूपी में अब मिलेगी 'स्ट्रांग अंग्रेजी शराब',कुछ यूं दिखेगा पैकेट
यूपी सरकार आबकारी से आय बढ़ाने के लिए देसी और विदेशी शराब के दो नए पैक बाजार में लाएगी। आबकारी विभाग के प्रस्ताव को मंगलवार को कैबिनेट की मंजूरी मिल गई।
यूपी में अब मिलेगी 'स्ट्रांग अंग्रेजी शराब',कुछ यूं दिखेगा पैकेट
इसके तहत पहली बार अंग्रेजी शराब का टेट्रा पैक बाजार में उतारा जाएगा। टेट्रा पैक 180 एमएल का होगा। वहीं देसी शराब की 250 एमएल की 28 फीसदी, 36 फीसदी और 42.8 फीसदी तीव्रता (अल्कोहल) वाली बोतल भी बाजार में उतारी जाएगी।
यूपी में अब मिलेगी 'स्ट्रांग अंग्रेजी शराब',कुछ यूं दिखेगा पैकेट
अभी देसी शराब की 750 एमएल, 275 एमएल, 200 एमएल, 180 एमएल व 100 एमएल की बोतल ही बाजार में मिलती है। आबकारी विभाग के अधिकारियों का कहना है कि सूबे में शराब की अवैध तस्करी को रोकने के लिए विदेशी शराब को टेट्रा पैक में लाया जा रहा है।
यूपी में अब मिलेगी 'स्ट्रांग अंग्रेजी शराब',कुछ यूं दिखेगा पैकेट
180 एमएल की कांच व प्लास्टिक बोतलों के साथ ही टेट्रा पैक भी बाजार में उपलब्ध होगा। टेट्रा पैक छह स्तरीय होगा। इस पैक पर शराब की शेल्फ लाइफ यानी उसके सुरक्षित उपयोग की अवधि के साथ ही शराब और शराब के साथ टेट्रा पैक के वजन का उल्लेख होगा।