{"_id":"605323a3d83a3a6fc078819f","slug":"akshay-kumar-on-ayodhya-visit","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में 'खिलाड़ी' : राम की पैड़ी पर गाड़ी से नहीं उतर सके अक्षय, सीएम योगी से भी की मुलाकात, तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या में 'खिलाड़ी' : राम की पैड़ी पर गाड़ी से नहीं उतर सके अक्षय, सीएम योगी से भी की मुलाकात, तस्वीरें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 18 Mar 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
1 of 9
अयोध्या पहुंचे अक्षय कुमार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अक्षय कुमार की फिल्म रामसेतु का मुहूर्त पूजन गुरुवार को रामलला के दरबार में हुआ। रामसेतु की पूरी टीम अभिनेता अक्षय कुमार, अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज, नुसरत भरुचा सहित अन्य सदस्य गुरुवार को अयोध्या पहुंचे। अभिनेता अक्षय कुमार ने रामसेतु की फिल्म का मुहूर्त शॉट रामलला के दरबार में दिया। इससे पूर्व रामसेतु की टीम राजसदन अयोध्या पहुंची, जहां अयोध्या नरेश बिमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र का आतिथ्य स्वीकार किया और श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पदाधिकारियों से चर्चा की।
2 of 9
- फोटो : अमर उजाला
राजपरिवार के मुखिया श्रीरामजन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट के ट्रस्टी डॉ. विमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र ने अभिनेता अक्षय कुमार, अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज, नुसरत भरुचा, फिल्म का निर्देशन कर रहे अभिषेक शर्मा व क्रिएटिव प्रोडयूसर डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी का स्वागत सम्मान किया गया।
3 of 9
- फोटो : अमर उजाला
राजपरिवार के सदस्य वरिष्ठ साहित्यकार यतींद्र मिश्र ने बताया कि रामसेतु की टीम को राम दरबार की प्रतिमा भेंटकर स्वागत किया गया। उन्हें लता सुर गाथा पुस्तक भी भेंट की गई। राजसदन के बाद रामसेतु की टीम सीधे रामलला के दरबार पहुंची जहां पूजन-अर्चन के साथ फिल्म का मुहूर्त शॉट लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 9
- फोटो : अमर उजाला
गर्भगृह के बाहर पहले रामदरबार का चित्रपट रखकर वैदिक पंडितों द्वारा पूजन कराया गया उसके बाद फिल्म रामसेतु का चित्र रखकर पूजन किया गया। रामजन्मभूमि के पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने बताया कि रामलला के दर्शन के दौरान अक्षय कुमार भावविभोर नजर आ रहे थे। जानकारी के अनुसार फिल्म के क्रिएटिव प्रोड्यूसर डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने भगवान राम की जन्मभूमि से रामसेतु फिल्म की शूटिंग शुरू करने का आइडिया दिया था।
विज्ञापन
5 of 9
- फोटो : अमर उजाला
फिल्म रामसेतु की शूटिंग अयोध्या के कई हिस्सों में की जानी है। माना जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग राजसदन, सरयू तट, राम की पैड़ी के अलावा रामजन्मभूमि परिसर में भी हो सकती है। अक्षय कुमार ने राजसदन अयोध्या में श्रीरामजन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र से इस संबंध में चर्चा की है हालांकि इसको लेकर कोई अधिकृत जानकारी नहीं हासिल हो सकी है। अक्षय कुमार, जैकलीन सहित पूरी रामसेतु की टीम ने रामजन्मभूमि परिसर में चल रहे मंदिर निर्माण के लिए नींव के कार्य को भी देखा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।