{"_id":"603a5cf6cec2d66cbe2a9658","slug":"akhilesh-yadav-comments-on-cm-yogi-adityanath-s-language","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अखिलेश का योगी पर हमला, बोले- ‘ठोक दो, ऐसी डोज दूंगा कि दर्द दूर हो जाएगा, जैसी भाषा अहंकार का सूचक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिलेश का योगी पर हमला, बोले- ‘ठोक दो, ऐसी डोज दूंगा कि दर्द दूर हो जाएगा, जैसी भाषा अहंकार का सूचक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 27 Feb 2021 08:23 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सपा अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि प्रदेश की राजनीति में भाषा व आचरण में गिरावट चिंतनीय है। आरोप-प्रत्यारोप और धमकी का कोई जगह नहीं हो सकता है। जो राजनीति में उन्हें सार्वजनिक जीवन की गरिमा बनाए रखनी चाहिए। हाल ही विधानमंडल में जिस भाषा व व्यवहार का प्रदर्शन किया गया, वह लोकतांत्रिक मान्यताओं की गरिमा को गिराने वाला है। लोकशाही में एकाधिकारी मानसिकता का प्रदर्शन अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और अवांछनीय है।
2 of 5
- फोटो : amar ujala
अखिलेश ने शनिवार को जारी बयान में कहा कि लोकलाज से ही लोकराज चलता है। मुख्यमंत्री द्वारा सत्ता का दुरुपयोग, ‘ठोक दो, ऐसी डोज दूंगा कि दर्द दूर हो जाएगा,’ जैसी भाषा का प्रयोग अहंकारी मनोदशा का सूचक है।
जनता सब देख रही है। सदन से सड़क तक भाजपा के चाल और चरित्र का वास्तविक चेहरा सामने आ चुका है। उन्होंने कहा, सपा ही भाजपा का विकल्प है। भाजपा को वर्ष 2022 में किसानों, नौजवानों समेत सभी वर्ग के लोगों का आक्रोश भारी पड़ने वाला है।
3 of 5
- फोटो : amar ujala
उन्होंने कहा कि यह समझ से परे है कि भाजपा को किसानों से इतनी नफरत क्यों है। किसान कई माह से धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन केंद्र सरकार ने उनके साथ वार्ता कर समस्या समाधान की दिशा में कोई कदम नहीं उठाया है। भाजपा अपने संकल्प पत्र में किए वादे को भी भूल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
- फोटो : amar ujala
जनप्रतिनिधि जब जनता की परेशानियों से संबंधी सवाल करते हैं, उनके वादों पर जवाब मांगते हैं तो भाजपा भड़क जाती है। जनता को डराने वाली भाजपा अब खुद चुनाव में जाने से पहले डर रही है।
विज्ञापन
5 of 5
- फोटो : amar ujala
उन्होंने कहा, लोकतंत्र में जनता के पास ही पूरी ताकत होती है। उसी के वोट से सरकारें बनती-बिगड़ती हैं। सत्ता के मद में जनता की अनदेखी करना भाजपा के लिए भारी पड़ेगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।