फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पद्मावती पर बढ़ा बवाल, दीपिका पादुकोण को जिंदा जलाने वाले को एक करोड़ देने का ऐलान

Sun, 19 Nov 2017 09:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली Updated Sun, 19 Nov 2017 09:58 PM IST
विज्ञापन
akhil bhartiya kshatriya mahasabha put price for set fire depika padukone.

अतिवादी संगठन अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने रविवार को अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को निशाना बनाते हुए घोषणा कि उन्हें जिंदा जलाने वाले को एक करोड़ का इनाम दिया जाएगा। संगठन के युवा मोर्चा के नेता भुवनेश्वर सिंह ने कहा कि दीपिका को जानना चाहिए कि जिंदा जलने पर कैसा महसूस होता है। वह कभी भी रानी पद्मावती के बलिदान को समझ नहीं पाएंगी। जो भी उन्हें जिंदा जलाएगा, हम उसे एक करोड़ रुपये का इनाम देंगे। जिले के एसपी रोहित सिंह सहजवान ने कहा कि इस मामले में एक रिपोर्ट दर्ज की गई है। जल्द कार्रवाई की जाएगी।

akhil bhartiya kshatriya mahasabha put price for set fire depika padukone.

वहीं, फैजाबाद में फिल्म का विरोध प्रखर हो रहा है। विरोध में क्षत्रिय समाज के सभी संगठनों की बैठक रविवार को सिविल लाइन स्थित एक होटल में हुई। तय हुआ कि फिल्म दिखाने वाली टाकीजों के खिलाफ समाज के लोग सड़क पर उतरेंगे। फिल्म को सिनेमा हाल में प्रदर्शित नहीं होने दिया जाएगा। फिल्म पर प्रतिबंध लगाने के लिए प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा जाएगा।

akhil bhartiya kshatriya mahasabha put price for set fire depika padukone.

बैठक में क्षत्रिय समाज के जिलाध्यक्ष राजेश सिंह ने कहा कि राजपूती गाथा की निशानी महारानी पद्मावती के त्याग व बलिदान के ऐतिहासिक तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर बनी फिल्म को प्रदर्शित नहीं होने दिया जाएगा। समूचे जनमानस को झकझोर देने वाले कथित फिल्म के निर्माता-निर्देशक संजय लीला भंसाली बिना प्री-स्क्रीनिंग के फिल्म प्रदर्शित करते हैं तो इतिहास और उसके सच्चे तथ्यों से छेड़छाड़ कर उसे विकृत करने वाले गंभीर कृत पर राष्ट्रद्रोह का मुकदमा चलना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
akhil bhartiya kshatriya mahasabha put price for set fire depika padukone.

17 दिसंबर को मयाबाजार स्थित सिलौनी स्टेडियम में पूर्वांचल क्षत्रिय महासम्मेलन आयोजित किया गया है, जिसमें बतौर मुख्य अतिथि सांसद अमर सिंह मौजूद रहेंगे। क्षत्रिय समाज के संयोजक छेदी सिंह एडवोकेट ने कहा कि क्षत्रियों को मर्यादा को ठेस पहुंचाने के लिए इतिहास को तोड़-मरोड़ कर पद्मावती फिल्म को प्रस्तुत किया जाना निंदनीय है।

विज्ञापन
akhil bhartiya kshatriya mahasabha put price for set fire depika padukone.

इसके विरोध में क्षत्रिय समाज सोमवार को आयुक्त व जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ज्ञापन सौंपा जाएगा। कार्रवाई न होने पर 17 दिसंबर को आयोजित महासम्मेलन में भी इसका प्रमुखता से विरोध किया जाएगा। इस मौके पर गुरु प्रसाद सिंह, मीडिया प्रभारी बिपिन सिंह, बरुआर क्षत्रिय समाज अध्यक्ष रामविभूति सिंह आदि मौजूद रहे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed