{"_id":"5d3895448ebc3e6cd50671d9","slug":"air-force-solder-shoes-stunt-on-the-occasion-of-kargil-vijay-diwas","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वायुसेना के जांबाजों का करतब देख हैरत व रोमांच से भर उठे स्कूली बच्चे, देखें तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वायुसेना के जांबाजों का करतब देख हैरत व रोमांच से भर उठे स्कूली बच्चे, देखें तस्वीरें
Wed, 24 Jul 2019 10:59 PM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Amulya Rastogi
Updated Wed, 24 Jul 2019 10:59 PM IST
विज्ञापन
करतब दिखाते वायु सेना के जांबाज
- फोटो : amar ujala
वायुसेना के जांबाजों ने हैरतअंगेज करतबों से बुधवार को शहरियों का दिल जीत लिया। एक तरफ जहां पांच हजार फीट की ऊंचाई से कूदे पैरा जंपरों ने दर्शकों में रोमांच भर दिया, वहीं पावर हैंड ग्लाइडर व पैरा मोटर्स के जांबाजों ने ऐसे करतब दिखाए कि दर्शक एकटक देखते ही रह गए। दर्शक भी तालियां बजाकर उनका हौसला बढ़ाते रहे।
करतब दिखाते वायु सेना के जांबाज
- फोटो : amar ujala
दरअसल, बुधवार को कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य पर बख्शी का तालाब वायुसेना स्टेशन पर भारतीय वायुसेना के एडवेंचर डायरेक्टरेट की ओर से एयर डेविल्स का शानदार प्रदर्शन किया गया।
बच्चों ने देखे करतब
- फोटो : amar ujala
खास बात यह रही कि खराब मौसम के बावजूद जांबाजों ने शौर्य व पराक्रम का परिचय देकर वायुसेना की ताकत से रूबरू कराया। स्टेशन कमांडर जे. सुआरस खुद मौके पर उपस्थित रहे और लगातार हर गतिविधि पर पैनी नजर बनाए हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
करतब दिखाते वायु सेना के जांबाज
- फोटो : amar ujala
...और पांच हजार फीट से लगा दी छलांग
एडवांस लाइट हेलीकॉप्टर (एएलएच) वायुसेना की शान है। स्क्वाड्रन लीडर अजय कुमार व फ्लाइंग ऑफिसर शोभित ओबराय ने दोपहर 12 बजे हेलीकॉप्टर से पांच पैरा जंपर्स डायरेक्टर एडवेंचर टीम लीडर शौर्य चक्र विजेता विंग कमांडर टीके चौधरी, विंग कमांडर डीके त्यागी, मास्टर वारंट ऑफिसर आरजे सिंह, वारंट ऑफिसर आरएस पटेल और सार्जेंट बी सिंह को लेकर पांच हजार फीट की ऊंचाई तक उड़ान भरी।
एडवांस लाइट हेलीकॉप्टर (एएलएच) वायुसेना की शान है। स्क्वाड्रन लीडर अजय कुमार व फ्लाइंग ऑफिसर शोभित ओबराय ने दोपहर 12 बजे हेलीकॉप्टर से पांच पैरा जंपर्स डायरेक्टर एडवेंचर टीम लीडर शौर्य चक्र विजेता विंग कमांडर टीके चौधरी, विंग कमांडर डीके त्यागी, मास्टर वारंट ऑफिसर आरजे सिंह, वारंट ऑफिसर आरएस पटेल और सार्जेंट बी सिंह को लेकर पांच हजार फीट की ऊंचाई तक उड़ान भरी।
विज्ञापन
वायु सेना का हेलीकॉप्टर
- फोटो : amar ujala
इधर, रनवे पर उठते धुएं का आंकलन करते हुए स्क्वाड्रन लीडर अजय कुमार ने जैसे ही पैरा जंपरों को पोजीशन सटीक होने का सिग्नल दिया, पांचों जांबाज कूद पड़े। हवा के तेज बहाव के बीच संतुलन बनाते हुए महज सात मिनट में विंग कमांडर डीके त्यागी कारगिल विजय दिवस का ध्वज लेकर लैंड हुए। फिर एक के बाद एक पैरा जंपर्स कौशल का परिचय देते हुए उतरे, जिसे देख बच्चों का जोश डबल हो गया और तालियों की गड़गड़ाहट से वातावरण गूंज उठा। पैरा जंपरों ने बच्चों के बीच जाकर उनका शुक्रिया अदा किया।