सुबह हुई बारिश के बाद लखनऊ के रोशनी बैंड की मनमोहक प्रस्तुति व साथ फिल्म अभिनेत्री वलूचा डिसूजा और फैन फिल्म में शाहरुख खान की हीरोइन व अभिनेत्री ब्रूना अब्दुल्लाह (ब्राजीलियन मॉडल) की मौजूदगी ने आईजीसीएल के फाइनल में समां बांध दिया।
2 of 8
प्रस्तुति देतीं अभिनेत्री
इन सितारों ने ग्रामीण क्षेत्रों के इन युवाओं के हौसले को सराहा और इनकी प्रतिभा को तराशने वाले आईजीसीएल के चेयर अनुराग भदौरिया के प्रयासों की सराहना की।
3 of 8
प्रस्तुति देतीं अभिनेत्री
सबसे पहले स्टेज पर लखनऊ की सिंगर एवं बॉलीवुड में कई गाने गा चुकी अनुपमा राग व उनके रोशनी बैंड ने कमान संभाली और कई हिट गानों की प्रस्तुति देकर दर्शको से भरे स्टेडियम में मौजूद लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
4 of 8
प्रस्तुति देतीं अभिनेत्री
आईजीसीएल के थीम सांग 'बल्ला घुमाएंगे किस्मत बनाएंगे की धुन के बाद अनुपमा राग व उनके बैंड ने सबसे पहले जिया जिया रे जिया गाने की प्रस्तुति दी। इसके बाद उन्होंने कजरा मोहब्बत वाला और आशिकी का गाना तेरी गलियां को अपनी दिलकश आवाज में पेश किया- अगली कड़ी में स्टेज पर अनुपमा राग का साथ देने अभिनेत्री वलूचा डिसूजा व अभिनेत्री ब्रूना अब्दुलाह पहुंच गयी।
5 of 8
प्रस्तुति का आनंद लेते दर्शक
इस दौरान रोशनी बैंड की ओर से शाम गुलाबी शहर गुलाबी, गुलाबो, तू खींच मेरी फोटो, तो हंगामा हो गया सहित कई गानों की शानदार प्रस्तुति दी जिस पर स्टेज पर मौजूद अभिनेत्रियां भी जमकर थिरकी। इन स्टारों ने भी अपने प्रशंसकों को निराश नही किया और दोनों ने सभी के साथ सेल्फी भी खिंचवाई।