आदित्य पंचोली ने अपने बेटे सूरज को लेकर बड़ी बात कही है। सूरज अपनी गर्लफ्रेंड जिया खान की आत्महत्या के बाद चर्चा में आए थे।
बेटे सूरज को लेकर बिलकुल भी चितिंत नहीं हैं आदित्य पंचोली
आदित्य पंचोली कहते हैं कि सूरज पंचोली को सलमान खान ने लॉन्च किया। ‘हीरो’ में लीड रोल लिया। सूरज के कॅरिअर को जो स्टार्ट अप सलमान खान ने दिया है, वह मैं कभी नहीं दे सकता था। इसलिए अब मुझे उसके कॅरिअर को लेकर चिंता नहीं है।
बेटे सूरज को लेकर बिलकुल भी चितिंत नहीं हैं आदित्य पंचोली
मैंने सूरज को पूरी तरह से सलमान के हैंडओवर कर दिया है। वह ही उसके कॅरिअर को संवारेंगे। अभिनेता आदित्य पंचोली का, जो शनिवार को मार्वेला ग्रुप की ओर से एक होटल में आयोजित प्रोग्राम में पहुंचे थे।
बेटे सूरज को लेकर बिलकुल भी चितिंत नहीं हैं आदित्य पंचोली
उन्होंने कहा कि ऐसा बिल्कुल नहीं है कि ‘हीरो’ इसलिए फ्लॉप हुई, क्योंकि सलमान खान ने उसे प्रमोट नहीं किया। सच तो यह है कि फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर सफल बनाने के लिए सलमान ने हरसंभव प्रयास किए।
बेटे सूरज को लेकर बिलकुल भी चितिंत नहीं हैं आदित्य पंचोली
वहीं, अपनी पत्नी जरीना वहाब के बारे में कहा कि वह अपने काम में व्यस्त रहती हैं। वक्त की बर्बादी उन्हें बिल्कुल पसंद नहीं। लखनऊ के बारे में पूछने पर आदित्य ने बताया कि पिछली बार जब लखनऊ आया था तो यहां के लोगों ने तहे दिल से इस्तकबाल किया था।