राजधानी लखनऊ में बनी पुलिस चौकियों और बूथों में धड़ल्ले से रात और दिन एसी चल रहे हैं। ज्यादातर चौकियों में न तो मीटर लगे हैं और न ही कोई बिल ही थमाया जाता है। खास बात यह है कि इन चौकियों और बूथों में एसी लगाने का पुलिस विभाग की ओर से कोई प्रावधान तक नहीं है।
बावजूद इसके बिना किसी रोक-टोक के अवैध कनेक्शन के जरिये यहां बिजली और एसी का उपयोग किया जा रहा है। पूरी जानकारी के बावजूद लेसा की ओर से कभी कोई कार्रवाई नहीं की जाती है।
हजरतगंज चौराहे पर बनी चौकी हो या आलमबाग में बनी पुलिस चौकी, इन सभी जगहों पर दिन-रात एसी चलता है। पुलिस चौकी में कोई हो या न हो लेकिन एसी बंद ही नहीं किया जाता। ज्यादातर पुलिस चौकियों में बिजली का मीटर तक नहीं लगा है। चौकियों में जबरन तार खींचकर बिजली का कनेक्शन खुद ही कर लिया जाता है और इसके बाद उसमें अवैध रूप से बिजली की खपत की जाती है।
2 of 5
अलीगंज पुलिस चौकी में लगा एसी।
- फोटो : amar ujala
नियमानुसार देखा जाए, तो पुलिस चौकियों में एसी नहीं लगवाया जाता है। ज्यादातर चौकी व बूथों में किसी न किसी संस्था या फिर व्यापार मंडल के सहयोग से एसी लगवाया गया है।
3 of 5
विभूतिखंड वेव की पुलिस चौकी।
- फोटो : amar ujala
जल्द की जाएगी जांच
मामले पर मुख्य अभियंता लेसा, सिस गोमती विपिन जैन का कहना है कि पुलिस चौकी व बूथों की जल्द ही जांच करवाई जाएगी। जिस भी चौकी में कनेक्शन नहीं मिलेगा, वहां उचित कार्रवाई की जाएगी।
4 of 5
हुसैनगंज पुलिस चौकी।
- फोटो : amar ujala
इन पुलिस चौकियों व बूथों में लगा है एसी
राम राम बैंक चौकी, हजरतगंज चौराहे पर स्थित चौकियां, आलमबाग बस स्टैंड, नत्था चौराहा, मवैया चौराहा, चारबाग स्थित लोको चौकी, भाजपा कार्यालय के सामने स्थित पुलिस चौकी, हुसैनगंज चौकी समेत कई पुलिस चौकियों व बूथों में धड़ल्ले से एसी चलाया जा रहा है।
5 of 5
नाका पुलिस चौकी।
- फोटो : amar ujala
आम आदमी द्वारा अवैध कनेक्शन करने पर कार्रवाई की जाती है पर जब पुलिस विभाग द्वारा ही ऐसा किया जाए तो देखना होगा कि कार्रवाई होती है या नहीं।