फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गोंडा: सांड से टकराकर अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने तीन को रौंदा, एक युवक व युवती की मौके पर ही मौत

Wed, 31 Mar 2021 11:27 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा Published by: ishwar ashish Updated Wed, 31 Mar 2021 11:27 AM IST
विज्ञापन
A scorpio trampled three in Gonda.
हादसे के बाद स्कार्पियो। - फोटो : अमर उजाला

गोंडा जिले के इटियाथोक में मंगलवार रात सांड़ से टकराकर एक स्कार्पियो अनियंत्रित हो गई और घर के बाहर मौजूद तीन लोगों को रौंद दिया। हादसे में देवर भाभी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

A scorpio trampled three in Gonda.
- फोटो : अमर उजाला

मंगलवार देर रात तेज रफ्तार स्कार्पियो बलरामपुर की तरफ से आ रही थी कि तभी अचानक सामने आए एक सांड से टकरा गई और मोहम्मद सैयद अली निवासी इटियाथोक के घर बाहर मौजूद लोगों को चपेट में ले लिया।

A scorpio trampled three in Gonda.
- फोटो : अमर उजाला

सभी लोग सैयद अली के बेटे फैजान के अंतिम संस्कार के बाद घर लौटे थे। फैजान की सोमवार को मुंबई से लौटते समय रायबरेली में एक हादसे में मौत हो गई थी। हादसे में जुबेर (26) पुत्र बशीर व हसीना (28) पत्नी फखरुद्दीन निवासी अब्दुलपुरवा बलहीजोत थाना खरगूपुर की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
A scorpio trampled three in Gonda.
- फोटो : अमर उजाला

स्कॉर्पियो बिजली के खंभे से टकरा गई। इस दौरान तीन बाइकें व एक ई रिक्शा भी चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में घायल युवक रियाज(27) निवासी इटियाथोक बाजार को एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
A scorpio trampled three in Gonda.
- फोटो : अमर उजाला

पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया जबकि वाहन सवार लोग घटना के बाद भाग निकले। मामले की पड़ताल की जा रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed