वीआईपी ट्रेनों में शुमार शताब्दी एक्सप्रेस सुविधाओं के लिहाज से पिछड़ती जा रही है। पहले जो सुविधाएं यात्रियों को कम किराये पर मिलती थीं, अब ज्यादा किराया देने के बाद भी नहीं मिल रही हैं। पीने के पानी से लेकर खाने तक का अतिरिक्त शुल्क लिया जा रहा है, जबकि यही सुविधाएं तेजस एक्सप्रेस में किराये में शामिल हैं।
शताब्दी एक्सप्रेस में न खाना, न पानी, बस किराया आसमानी, तेजस को सफल बनाने के लिए हो रहा पूरा खेल, तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बताया कि पहले 700 से 900 रुपये में खाना-पीना मिलता था। फिर डायनेमिक फेयर से किराया हजार से पंद्रह सौ के बीच पहुंच गया, पर इसमें कैटरिंग शामिल थी। अब तो इतना किराया देने के बावजूद कुछ खाने-पीने को नहीं मिल रहा। रेलवे यात्रियों की सुविधाओं को लेकर संजीदा नहीं है।
...इसलिए हो रहा है खेल
यात्री एसोसिएशन के अध्यक्ष एसएस उप्पल का कहना है कि पूरा खेल तेजस एक्सप्रेस को सफल बनाने के लिए खेला जा रहा है। जब तेजस व शताब्दी एक्सप्रेस का किराया लगभग एक है तो फिर शताब्दी में यात्रियों को आधारभूत सुविधाएं तक क्यों नहीं दी जा रही हैं, जबकि पहले इसी किराये पर खाना व पानी मिलता था। अब कैटरिंग के लिए अतिरिक्त खर्च करना पड़ता है। वहीं तेजस में कैटरिंग का कोई अतिरिक्त चार्ज नहीं लिया जा रहा है।
खाली जा रही हैं सीटें
सुविधाओं में कटौती से शताब्दी में सीटें खाली रह जा रही हैं। लॉकडाउन के बाद तो 50 प्रतिशत तक सीटें खाली रहती थीं। शताब्दी में रविवार को भले ही मामूली वेटिंग चल रही हो, लेकिन सोमवार को चेयरकार में 568, मंगलवार को 677, बुधवार को 787, गुरुवार को 745 व शुक्रवार को 806 सीटें खाली हैं। इन दिनों में एग्जीक्यूटिव क्लास में क्रमश: एक, सात, तीन, दस और 14 सीटें खाली हैं।
किराये पर एक नजर
किराया -- तेजस एक्सप्रेस -- शताब्दी
बेस फेयर -- 950 -- 695
डायनेमिक चार्ज -- 285 -- 278
जीएसटी -- 62 -- 53
रिजर्वेशन चार्ज -- 00-- 40
सुपरफास्ट चार्ज -- 00 -- 45
कैटरिंग चार्ज -- 00 -- 00
कुल -- 1297 -- 1115
(नोट: यह रविवार की ट्रेन का किराया है।)