लखनऊ-वाराणसी रेलखंड पर स्थित मठा भुसुंडा गांव के समीप मानव रहित रेलवे क्रॉसिंग को पार कर रही बारातियों से भरी जीप को लखनऊ से सुल्तानपुर जा रही मेमू ने टक्कर मार दी। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि जीप के परखचे उड़ गए और वाहन 100 मीटर दूर झाड़ी में जा गिरा। हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
ट्रेन की भीषण टक्कर से 100 मीटर दूर जाकर गिरी बोलेरो, हादसे में पांच की मौत, तस्वीरें
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 24 Nov 2017 11:54 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन