{"_id":"58e688884f1c1b4a3e5b8651","slug":"a-man-brutaly-murdered-his-step-mother-in-lucknow","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्रॉपटी के लिए सौतेली मां की हथौड़े से कूचकर हत्या, तस्वीरें","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रॉपटी के लिए सौतेली मां की हथौड़े से कूचकर हत्या, तस्वीरें
Fri, 07 Apr 2017 02:08 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 07 Apr 2017 02:08 AM IST
विज्ञापन
1 of 9
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
संपत़्ति के विवाद में लखनऊ के गोमती नगर के पॉश इलाके विरामखंड-2 निवासी विधानसभा अध्यक्ष के रिटायर्ड ओएसडी रामचंद्र मिश्रा के घर पर बृहस्पतिवार दोपहर र जमकर खून-खराबा हुआ। रामचंद्र के अफसर बेटे विनोद ने सौतेली मां सुनीता (40) पर हथौड़ा से हमला कर उनकी जान ले ली। वहीं सुनीता की बेटी अंतरा के दोस्त विशाल ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से विनोद पर ताबड़तोड़ फायर कर उसे लहूलुहान कर दिया। विनोद की हालत नाजुक है। विशाल को पुलिस ने हिरासत में लेकर उसकी लाइसेंसी रिवॉल्वर जब्त कर ली है।
2 of 9
एसएसपी मंजिल सैनी ने बताया कि ओएसडी रामचंद्र मिश्रा मूलरूप से प्रतापगढ़ के हैं और सुनीता उनकी दूसरी पत्नी थीं। पहली पत्नी गायत्री की मौत हो चुकी है। गायत्री से दो बेटे मनोज और विनोद हैं। मनोज रेलवे में है जबकि विनोद जबलपुर में सीएजी ऑफिस में ऑडिट अफसर है। सुनीता के रामचंद्र से एक बेटी अंतरा है जो क्लैट की तैयारी कर रही है। विनोद दोपहर को ही जबलपुर से घर आया था। अंतरा उस वक्त कोचिंग गई थी जबकि रामचंद्र मिश्रा विधानभवन में थे। सुनीता घर पर अकेली थी।
3 of 9
पुलिस का कहना है कि विनोद अक्सर प्रॉपर्टी को लेकर झगड़ा करता था। उसके आने की सूचना पर सुनीता ने बेटी के दोस्त इंदिरानगर निवासी विशाल को फोन कर बुला लिया था। घर पहुंचने पर विनोद ने सुनीता से गाली-गलौज व झगड़ा शुरू कर दिया। विरोध पर उसने सौतेली मां पर हथौड़ा से ताबड़तोड़ वार कर उनकी हत्या कर दी। विशाल ने उसे रोकने की कोशिश की तो विनोद उससे भी भिड़ गया। दोनों के बीच मारपीट हुई और विशाल ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से उस पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। आसपास के लोगों ने बताया कि विशाल ने पांच गोलियां चलाईं, जिसमें से दो विनोद के पेट में लगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 9
खून-खराबे में पुलिस का मानना है कि विनोद सौतेली मां सुनीता की हत्या के इरादे से ही आया था। उसके बैग में हथौड़ी और मिर्च स्प्रे था। झगड़े के बाद उसने हथौड़ी से सौतेली मां के सिर व चेहरे पर ताबड़तोड़ वार करने के साथ ही विशाल को दूर रखने के लिए मिर्च स्प्रे का इस्तेमाल किया। पुलिस के मुताबिक मिर्च स्प्रे विनोद बीच में आने वाले से निपटने के लिए लाया होगा। जब उसकी मां ने कमरा बंद कर लिया तो मिर्च स्प्रे कमरे के भीतर छिड़का था।
विज्ञापन
5 of 9
इससे पहले विनोद घर पहुंचकर झगड़ा करने लगा तो सुनीता ने खुद को अपने बेडरूम में बंद कर लिया। विनोद ने हथौड़ी से बेडरूम का दरवाजा तोड़ दिया। सुनीता जान बचाने के लिए किचन की तरफ भागी तो विनोद पीछे आ गया। उसने किचन में ही सुनीता पर हथौड़ी से ताबड़तोड़ वार किए। किचन का फर्श खून से सराबोर हो गया। सुनीता जान बचाने के लिए खून से लथपथ हालत में बाहर की तरफ भागी तो किचन से लॉबी और सीढ़ियों तक खून फैल गया। (पुलिस ने बरामद किया खून से सना हथौ़ड़ा।)
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।