फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लड़की के साथ अश्लीलता करने पर लड़के का हश्र देखिए

Tue, 07 Jul 2015 01:52 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 07 Jul 2015 01:52 PM IST
विज्ञापन

लड़की के साथ अश्लीलता करने पर लड़के का हश्र देखिए

A girl beats eve teaser in Lucknow.

राजधानी लखनऊ के पॉलीटेकिभनक चौराहे के पास वेव मॉल के सामने छेड़छाड़ का मुंहतोड़ जवाब देते हुए एक बहादुर युवती ने शोहदे को जमकर पीटा। भीड़ के सामने उसे जीवन भर किसी लड़की को नहीं छेड़खानी की कसम दिलाई। फिर पुलिस को सौंप दिया। जबकि पुलिस ने एक बार फिर निकम्मेपन का परिचय देते हुए शोहदे के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय उसे छोड़ दिया।

लड़की के साथ अश्लीलता करने पर लड़के का हश्र देखिए

A girl beats eve teaser in Lucknow.

इंदिरानगर की युवती हजरतगंज से शाम को स्कूटी से अपने घर लौट रही थी। समता मूलक चौराहे के पास ही बाइक सवार शोहदे ने उसका पीछा करना शुरू किया। शोहदे से बचने के लिए युवती ने कई बार अपनी स्कूटी की रफ्तार कम की, रास्ते में रुकी, लेकिन शोहदे ने पीछा करना बंद नहीं किया। इस पर युवती ने उसे फटकार लगाई और पीछा नहीं करने की हिदायत दी। इसके बाद भी शोहदा नहीं माना। लोहिया पथ से आगे बढ़ते ही शोहदे ने उसे देखकर अश्लील इशारे करने शुरू कर दिए।

लड़की के साथ अश्लीलता करने पर लड़के का हश्र देखिए

A girl beats eve teaser in Lucknow.

वेव मॉल के सामने पहुंचते ही युवती ने उसकी बाइक रोक ली और शोहदे का कॉलर पकड़ कर कई ताबड़तोड़ कई थप्पड़ जड़ दिए। इससे पहले कि शोहदा भाग पाता आसपास मौजूद लोग भी युवती की मदद में आगे आ गए। शोर सुनकर वेव पुलिस चौकी के दरोगा अजय त्रिपाठी भी कई सिपाहियों के साथ वहां पहुंचे। इसके बाद शोहदे को पकड़कर पुलिस चौकी ले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

लड़की के साथ अश्लीलता करने पर लड़के का हश्र देखिए

A girl beats eve teaser in Lucknow.

फोन आते ही पुलिस का बदला टोन
पहले तो वेब पुलिस चौकी में शोहदे को पुलिस कर्मियों ने छेड़खानी के मामले में गिरफ्तार करके जेल भेजने की बात कही। सूचना पर एसओ विभूतिखंड भी वहां पहुंच गये। इसी बीच शोहदे ने अपना परिचय दिया। कुछ देर में ही एसओ के मोबाइल पर किसी रसूखदार का फोन आया और इसके बाद पुलिस का टोन ही बदल गया।

विज्ञापन

लड़की के साथ अश्लीलता करने पर लड़के का हश्र देखिए

A girl beats eve teaser in Lucknow.

युवती को किया ‘इमोशनल ब्लैकमेल’
पुलिस कर्मियों ने युवती से बोला कि शोहदे ने जितनी गलती की, उससे ज्यादा सजा उसे मिल गई। उसकी बेइज्जती हो चुकी है और अब जेल चला गया तो उसका करिअर खराब हो जाएगा। इसके बाद युवती ने शोहदे पर कार्रवाई से इन्कार कर दिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed