फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पूजा करने आईं महिलाओं पर पथराव, दो पक्ष भिड़े, 20 गिरफ्तार

Sun, 02 Apr 2017 11:20 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 02 Apr 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
A clash in two communities in gosaiganj in faizabad.

फैजाबाद के गोसाईंगंज के महावत का पुरवा में काली पूजा कर रही महिलाओं पर रविवार सुबह अराजक तत्वों ने पथराव कर दिया। हमले में एक महिला घायल हो गई। 12 महिलाओं को मामूली चोट आईं हैं। इसके बाद दो पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस फोर्स ने लाठीचार्ज कर भीड़ को तितर-बितर किया। मौके से 20 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

A clash in two communities in gosaiganj in faizabad.

गोसाईगंज के महावत का पुरवा में खलिहान की सार्वजनिक भूमि पर पीपल के पेड़ के नीचे प्राचीन काली माई का चौरा स्थित है। इसके आसपास लोग कब्जा कर गंदगी का ढेर भी लगा दिए। कुछ लोगों ने नाली का निर्माण भी करा लिया। तीन दिन पूर्व प्रधान के पति विनोद कुमार ने दोनों समुदायों के लोगों के साथ बैठकर खलिहान की भूमि से कब्जा हटाने को कहा था, लेकिन किसी ने कब्जा नहीं हटाया। रविवार सुबह करीब नौ बजे गांव की करीब 24 महिलाओं ने काली मां की मूर्ति स्वरूप मिट्टी का हाथी व घोड़ा रखकर पूजन शुरू किया तो कुछ अराजक तत्व आक्रोशित हो उठे।

A clash in two communities in gosaiganj in faizabad.

उन्होंने महिलाओं पर ईंट-गुम्मा और पत्थर से हमला कर दिया। महिलाएं जान बचाकर भागीं। हादसे में श्यामकली (65) घायल हो गई। जबकि कई महिलाओं को मामूली चोटें आई है। इसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आकर हिंसा पर उतारू हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
A clash in two communities in gosaiganj in faizabad.

सूचना पर पहुंची डायल-100 की टीम ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए आलाधिकारियों को फोन किया। इसके बाद महराजगंज व गोसाईगंज थाना पुलिस के साथ सीओ, एसडीएम, एसपी ग्रामीण, एसएसपी- प्रभारी डीएम सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। हालात नियंत्रण में लाने के लिए पुलिस को लाठियां बरसानी पड़ी, इसके बाद उपद्रवियों को मौके से खदेड़ा जा सका। 20 लोगों को हिरासत में लिया गया है। स्थिति पर नियंत्रण के बाद मौके पर भारी संख्या में पुलिस व अधिकारी मौजूद हैं।

विज्ञापन
A clash in two communities in gosaiganj in faizabad.

विवाद के बाद मौजूद पुलिसकर्मी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed