फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नो-एंट्री में घुसे बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, मौत, लोगों ने पुलिस पर लगाए ये आरोप

Tue, 14 May 2019 03:01 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 14 May 2019 03:01 PM IST
विज्ञापन
a bike rider died in an accident in jankipuram in lucknow
हादसे से नाराज लोगों ने किया हंगामा - फोटो : अमर उजाला

लखनऊ के जानकीपुरम में सोमवार देर शाम नो-एंट्री में घुसे ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई और ट्रक चालक मौके से भाग निकला। दुर्घटना से नाराज स्थानीय लोगों ने जाम लगाकर प्रदर्शन शुरू कर दिया।

a bike rider died in an accident in jankipuram in lucknow
पुलिस - फोटो : अमर उजाला

लोगों ने पुलिस पर लापरवाही और वसूली का आरोप लगाया और जमकर नारेबाजी की। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस को शव कब्जे में लेने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़नी। मौके पर पहुंचे उच्चाधिकारियों ने लोगों को किसी तरह शांत कराया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम को भिजवाया। वहीं, ट्रक को कब्जे में लेकर पुलिस चालक की तलाश कर रही है।

a bike rider died in an accident in jankipuram in lucknow
हादसे से नाराज लोगों ने किया हंगामा - फोटो : अमर उजाला
प्रभारी निरीक्षक जानकीपुरम मोहम्मद अशरफ के मुताबिक, मूलरूप से बिहार के माधवपुर निवासी संतोष माथुर (38) राज मिस्त्री का काम करता था। वह जानकीपुरम के 60 फिटा रोड के पास किराए के मकान में रहता था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, संतोष देर शाम करीब 8.15 बजे बाइक से जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
a bike rider died in an accident in jankipuram in lucknow
पुलिस - फोटो : अमर उजाला
तभी अटल चौराहे के पास मुर्गा मंडी के सामने तेज रफ्तार ट्रक ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। वह उछल कर ट्रक के पहिये के नीचे आ गया। सिर के ऊपर से पहिया गुजर जाने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक मौके पर ट्रक छोड़कर भाग निकला।

 
विज्ञापन
a bike rider died in an accident in jankipuram in lucknow
पुलिस - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के खिलाफ नारेबाजी, रुपये लेकर भारी वाहन छोड़ने का आरोप
हादसे के बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा फुट पड़ा। नाराज लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया। पुलिस के खिलाफ  नारेबाजी शुरू हो गई। लोगों का आरोप है कि भिटौली क्रॉसिंग के पास पुलिस मौजूद रहती है, लेकिन पुलिस की मिलीभगत से भारी वाहन कॉलोनी के अंदर घुस आते हैं। हंगामे की सूचना पर कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची। प्रभारी निरीक्षक जानकीपुरम ने बताया कि मृतक के परिवारीजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed