{"_id":"5b8a0a2f42c792464109e684","slug":"6009-applicants-of-assistant-teachers-are-out-from-the-selection-process","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"68500 शिक्षक भर्ती : छह हजार सफल अभ्यर्थियों को बड़ा झटका, चयन से किए गए बाहर, ये है कारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
68500 शिक्षक भर्ती : छह हजार सफल अभ्यर्थियों को बड़ा झटका, चयन से किए गए बाहर, ये है कारण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
प्राथमिक विद्यालयों में 68500 शिक्षक भर्ती की नियुक्ति प्रक्रिया में काउंसलिग से पहले आरक्षण लागू कर देने से लगभग छह हजार अभ्यर्थी चयन से बाहर हो गए हैं। शुक्रवार को जारी जिला आवंटन सूची में 34660 ही सफल घोषित गए हैं। बेसिक शिक्षा परिषद ने बिना काउंसलिंग के ही नवनियुक्त शिक्षकों को जिले आवंटित कर दिए हैं, जबकि एक से तीन सितंबर के बीच जिलों में काउंसलिंग होनी थी। शिक्षक भर्ती की लिखित परीक्षा में सफल 41556 अभ्यर्थियों में से 40669 ने ही काउंसलिंग के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था।
2 of 5
आरक्षण के चलते लिखित परीक्षा में सफल 6009 अभ्यर्थी बाहर कर दिए गए हैं। इनका कहना है कि असफल अभ्यर्थियों में अधिकतर सामान्य वर्ग से हैं। आरोप लगाया कि नियुक्ति देने में सामान्य वर्ग में 80 अंक से नीचे वालों को रोेक दिया गया है। बेसिक शिक्षक भर्ती ग्रुप 68500 नियुक्ति पत्र समूह की ओर से कहा गया है कि परिणाम के पहले आरक्षण लागू कर सरकार ने सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के खिलाफ कुचक्र रचा है।
3 of 5
teacher
शिक्षक भर्ती का रिजल्ट जारी होने के बाद शिक्षामित्रों को भारांक देने और आरक्षण लागू करने के चलते टॉप मेरिट में शामिल बड़ी संख्या में सामान्य वर्ग के छात्र चयन से बाहर हो गए हैं। अभ्यर्थियों का कहना है कि एक ही भर्ती में कई स्तर पर आरक्षण दिया गया है। उन्होंने कोर्ट जाने की भी बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
teacher shimla
इस संबंध में प्रमुख सचिव बेसिक प्रभात कुमार का कहना है कि सफल अभ्यर्थियों को जिले आवंटित कर दिए गए हैं। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘शिक्षक भर्ती प्रक्रिया से बाहर हुए अभ्यर्थी निराश न हों, यदि कोई अयोग्यता नहीं हुई तो हम उनको भी नियुक्ति देंगे। हम एनआईसी से बात कर रहे हैं कि बचे हुए अभ्यर्थियों को श्रेणीबद्घ करके उनकी मेरिट तैयार की जाए।
विज्ञापन
5 of 5
Teacher Shimla
वहीं, सचिव बेसिक शिक्षा परिषद संजय सिन्हा ने कहा कि आरक्षण नियमों के चलते कुछ अभ्यर्थी बाहर जरूर हुए हैं, लेकिन उनको निराश होने की जरूरत नहीं है। सरकार उनकी नियुक्ति करेगी। अपील की कि आवेश में कोई गलत कदम न उठाएं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।