{"_id":"5f23e75a8ebc3e63d7045eae","slug":"1-lakh-11-thousand-kilo-laddos-prepared-for-bhoomi-poojan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अयोध्या: भूमि पूजन को लेकर उल्लास में डूबी रामनगरी, एक लाख 11 हजार लड्डुओं से रामलला को लगेगा भोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या: भूमि पूजन को लेकर उल्लास में डूबी रामनगरी, एक लाख 11 हजार लड्डुओं से रामलला को लगेगा भोग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 31 Jul 2020 03:54 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
अयोध्या राम मंदिर भूमि पूजन: तैयार किए गए लड्डू।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
Ram Mandir Bhoomi Pujan Ayodhya News in Hindi: अयोध्या में भूमि पूजन को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। नगर का रंगरोगन किया जा रहा है और रामलला के लिए भूमि पूजन के दिन पहनने वाले कपड़े भी तैयार कर लिए गए हैं। इसी कड़ी में रामलला को भोग लगाने के लिए अयोध्या की मणिरामदास छावनी में एक लाख 11 हजार लड्डुओं को तैयार किया जा रहा है। इन्हें स्टील के डिब्बों में पैक किया जाएगा और अयोध्या व अन्य तीर्थ क्षेत्रों में वितरण किया जाएगा।
2 of 5
अयोध्या
- फोटो : amar ujala
लड्डू बनाने का काम देवराहा बाबा स्थल से जुड़े अनुयायी कर रहे हैं। बता दें कि आयोजन को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि पूरे नगर को त्रेतायुग की तरह सजाया जाए। उन्होंने पांच अगस्त को लोगों से दीवाली मनाने की भी अपील की है।
3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
राममंदिर निर्माण शुरू होने की खुशी रामनगरी के कोने-कोने में प्रत्यक्षदर्शित हो रही है। खुशी कुछ इस तरह है कि जैसे रामजन्म के समय अयोध्या का उल्लास छलकता है। इसी तरह की स्थिति रामनगरी के संत-धर्माचार्यों की भी है। हालांकि कोरोना के चलते लाखों रामभक्त अयोध्या आकर भूमि पूजन नहीं देख सकते हैं, फिर भी उनके मन में जन्मभूमि बसी हुई है। अयोध्या वासी लाइव भूमि पूजन देखने की तैयारी में पूरे उत्साह से जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
- फोटो : amar ujala
नयाघाट स्थित वशिष्ठ पीठ तिवारी मंदिर के महंत गिरीशपति त्रिपाठी अपने भक्तों के साथ भूमि पूजन के कार्यक्रम को लेकर ही चर्चा करते मिलते हैं। वे कहते हैं राममंदिर का जो भूमि पूजन होने जा रहा है, इसको लेकर इस प्रकार की खुशी का अहसास हो रहा है जैसे रामजन्म की बेला में होता है। एक तरह से भगवान का अयोध्या में फिर से प्राकट्य ही हो रहा है। सदियों के संघर्ष के बाद रामलला टेंट से आजाद होकर दिव्य-भव्य मंदिर में विराजने जा रहे हैं। इससे बड़ी खुशी और क्या हो सकती है।
विज्ञापन
5 of 5
आपस में चर्चा करते छात्र-छात्राएं।
- फोटो : amar ujala
त्रेतायुग में जब दशरथ जी के पुत्र के रूप में राम का जन्म हुआ तो उस समय पूरी अयोध्या को ब्रह्मानंद की अनुभूति हुई थी, कुछ इसी तरह की अनुभूति संत समाज भी कर रहा है। जिनका नाम सुनने मात्र से ही सब शुभ हो जाता है, वह ब्रह्म स्वरूप भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर का निर्माण होने जा रहा है। अयोध्या राममंदिर निर्माण के साथ ही सनातन संस्कृति का प्रमुख केंद्र बनने जा रही है। राम की पैड़ी पर भूमि पूजन की खुशी में दिए जलाने की तैयारी में जुटी छात्र-छात्राएं भी उत्साहित नजर आईं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।