Bhujangasana yoga Tips: अगर आप देखेंगे तो आज के समय में लोग बीमारियों की चपेट में पहले के मुकाबले ज्यादा आ रहे हैं। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। जैसे- हमारा बाहरी खानपान, एक अच्छी दिनचर्या का पालन न करना आदि। पर अगर हम चाहें तो कुछ बातों का ध्यान रखकर स्वस्थ रह सकते हैं। साथ ही आपको स्वस्थ रखने में और आपको मन मस्तिष्क के लिए योगासन भी सही हो सकता है। योग करने से आपको कई तरह के लाभ मिल सकते हैं। इसी कड़ी में एक आसन है भुजंगासन, जिसे कोबारा पोज के नाम से भी लोग जानते हैं और शायद आप ये न जानते हों कि इस आसन को नियमित तौर पर करने से कई गंभीर बीमारियों को काफी हद तक कम किया जा सकता है। तो चलिए जानते हैं भुजंगासन करने से किन बीमारियों से छुटकारा मिल सकता है। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
Yoga Tips: ये हैं भुजंगासन के जबरदस्त फायदे, इस आसन को करने से कई समस्याओं से मिल सकता है छुटकारा
इस तरीके से कर सकते हैं भुजंगासन:-
- इसके लिए पहले आपको जमीन पर लेटना है और फिर अपनी दोनों हथेलियों को फर्श पर कंधे की चौड़ाई से अलग रखें। अब शरीर के निचले भाग को जमीन पर रखते हुए सांस लेनी है और इसी दौरान छाती को फर्श पर उठाते हुए छत की तरफ देखना है। आखिर में सांस छोड़ते हुए शरीर को फर्श पर दोबारा लेकर आना है।
इस आसन को करने से मिल सकते हैं ये लाभ:-
डिप्रेशन और तनाव से छुटकारा
- अगर आप नियमित रूप से ये भुंजगासन करते हैं, तो आपको डिप्रेशन और तनाव से छुटकारा मिल सकता है। अवसाद के लक्षणों को कम करने और वात दोष को कम करने में भी ये योगासन मदद कर सकता है।
थायरॉइड की समस्या में आराम
- भुजंगासन करने से गले और थायरॉयड ग्रंथि को उत्तेजित करने में सहायक माना जाता है। अगर आपको थायरॉयड की समस्या है तो आप इस आसन को कर सकते हैं, क्योंकि ये योगासन हार्मोन के स्राव को संतुलित करने में सहायक है जिससे थायरॉइड की जटिलताओं को कम किया जा सकता है।
गठिया
- अगर आपको गठिया की समस्या है, तो आप भुजंगासन का अभ्यास कर सकते हैं। इस योग से शरीर को पूर्ण आराम देने के साथ, ऊतकों और कोशिकाओं को ठीक रखने में भी मदद मिलती है। ऐसे में अगर आप चाहें तो आप इस आसन को कर सकते हैं।
नोट: यह लेख योगगुरु के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी विशेषज्ञ से संपर्क कर सकते हैं।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।