फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Yoga Tips: ये हैं भुजंगासन के जबरदस्त फायदे, इस आसन को करने से कई समस्याओं से मिल सकता है छुटकारा

Fri, 01 Dec 2023 02:18 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 01 Dec 2023 02:18 PM IST
विज्ञापन
Yoga Tips: These are the benefits of Bhujangasana yoga check list
भुजंगासन के फायदे क्या है? - फोटो : istock

Bhujangasana yoga Tips: अगर आप देखेंगे तो आज के समय में लोग बीमारियों की चपेट में पहले के मुकाबले ज्यादा आ रहे हैं। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। जैसे- हमारा बाहरी खानपान, एक अच्छी दिनचर्या का पालन न करना आदि। पर अगर हम चाहें तो कुछ बातों का ध्यान रखकर स्वस्थ रह सकते हैं। साथ ही आपको स्वस्थ रखने में और आपको मन मस्तिष्क के लिए योगासन भी सही हो सकता है। योग करने से आपको कई तरह के लाभ मिल सकते हैं। इसी कड़ी में एक आसन है भुजंगासन, जिसे कोबारा पोज के नाम से भी लोग जानते हैं और शायद आप ये न जानते हों कि इस आसन को नियमित तौर पर करने से कई गंभीर बीमारियों को काफी हद तक कम किया जा सकता है। तो चलिए जानते हैं भुजंगासन करने से किन बीमारियों से छुटकारा मिल सकता है। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

Yoga Tips: These are the benefits of Bhujangasana yoga check list
भुजंगासन के फायदे क्या है? - फोटो : Istock

इस तरीके से कर सकते हैं भुजंगासन:-

  • इसके लिए पहले आपको जमीन पर लेटना है और फिर अपनी दोनों हथेलियों को फर्श पर कंधे की चौड़ाई से अलग रखें। अब शरीर के निचले भाग को जमीन पर रखते हुए सांस लेनी है और इसी दौरान छाती को फर्श पर उठाते हुए छत की तरफ देखना है। आखिर में सांस छोड़ते हुए शरीर को फर्श पर दोबारा लेकर आना है।
Yoga Tips: These are the benefits of Bhujangasana yoga check list
भुजंगासन के फायदे क्या है? - फोटो : Pixabay

इस आसन को करने से मिल सकते हैं ये लाभ:-

डिप्रेशन और तनाव से छुटकारा

  • अगर आप नियमित रूप से ये भुंजगासन करते हैं, तो आपको डिप्रेशन और तनाव से छुटकारा मिल सकता है। अवसाद के लक्षणों को कम करने और वात दोष को कम करने में भी ये योगासन मदद कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Yoga Tips: These are the benefits of Bhujangasana yoga check list
भुजंगासन के फायदे क्या है? - फोटो : iStock

थायरॉइड की समस्या में आराम

  • भुजंगासन करने से गले और थायरॉयड ग्रंथि को उत्तेजित करने में सहायक माना जाता है। अगर आपको थायरॉयड की समस्या है तो आप इस आसन को कर सकते हैं, क्योंकि ये योगासन हार्मोन के स्राव को संतुलित करने में सहायक है जिससे थायरॉइड की जटिलताओं को कम किया जा सकता है।
विज्ञापन
Yoga Tips: These are the benefits of Bhujangasana yoga check list
भुजंगासन के फायदे क्या है? - फोटो : istock

गठिया

  • अगर आपको गठिया की समस्या है, तो आप भुजंगासन का अभ्यास कर सकते हैं। इस योग से शरीर को पूर्ण आराम देने के साथ, ऊतकों और कोशिकाओं को ठीक रखने में भी मदद मिलती है। ऐसे में अगर आप चाहें तो आप इस आसन को कर सकते हैं।


नोट: यह लेख योगगुरु के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी विशेषज्ञ से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed