Mobile Neck Pain Yoga Tips: आज के दौर में मोबाइल फोन हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। सुबह उठने से लेकर रात को सोने तक लोग घंटों फोन पर स्क्रॉलिंग, चैटिंग, वीडियो देखने या काम करने में समय बिताते हैं। लेकिन लंबे समय तक गर्दन झुकाकर स्क्रीन देखने की आदत शरीर के लिए परेशानी पैदा कर सकती है। कई लोगों को लंबे स्क्रीन टाइम के बाद गर्दन में अकड़न, कंधों में खिंचाव और ऊपरी पीठ में असहजता महसूस होती है।
योग टिप्स: घंटों मोबाइल देखने से गर्दन अकड़ जाती है? ये 5 योगासन और स्ट्रेचिंग आजमाएं
5 Yoga Poses for Mobile Neck: घंटों मोबाइल देखने से गर्दन में अकड़न और खिंचाव महसूस होता है? जानें मोबाइल नेक से बचने के लिए 5 आसान योगासन और स्ट्रेचिंग, साथ ही सही पोस्चर और स्क्रीन टाइम टिप्स।
नेक साइड स्ट्रेच
सीधे बैठें या खड़े हो जाएं और कंधों को रिलैक्स रखें। धीरे-धीरे सिर को दाईं ओर झुकाएं, जैसे दाहिना कान कंधे की तरफ ले जा रहे हों।
कुछ सेकंड आराम से रुकें और फिर सिर को सामान्य स्थिति में लाएं। इसके बाद दूसरी तरफ भी यही प्रक्रिया दोहराएं।
ध्यान रखें: गर्दन को खींचने के लिए हाथ से जोर न लगाएं। स्ट्रेच हल्का होना चाहिए, दर्दनाक नहीं।
चिन टक
यह एक आसान पोस्चर व्यायाम है। सीधे बैठकर सामने देखें। अब ठुड्डी को हल्के से पीछे की ओर ले जाएं, जैसे आप गर्दन को लंबा कर रहे हों।
कुछ सेकंड इस मुद्रा में रहने के बाद सामान्य स्थिति में लौटें। इसे धीरे-धीरे कई बार किया जा सकता है।
यह व्यायाम खास तौर-पैरों के सहारे आ जाएं। सांस लेते हुए पीठ को धीरे-धीरे नीचे की ओर ले जाएं और छाती को थोड़ा आगे उठाएं। फिर सांस छोड़ते हुए पीठ को ऊपर की ओर गोल करें और सिरुटनों के बल बैठकर शरीर को धीरे-धीरे आगे की ओर झुकाएं और माथे को जमीन या किसी आरामदायक सपोर्ट पर उन लोगों के लिए उपयोगी हो सकती है जो लंबे समय तक सिर आगे की तरफ झुकाकर स्क्रीन देखते हैं।
कैट-काउ स्ट्रेच
योग में मार्जरीआसन बितिलासन यानी कैट काऊ पोज रीढ़ के लचीलेपन के लिए किया जाता है।
चारों हाथ-पैरों के सहारे आ जाएं। सांस लेते हुए पीठ को धीरे-धीरे नीचे की ओर ले जाएं और छाती को थोड़ा आगे उठाएं। फिर सांस छोड़ते हुए पीठ को ऊपर की ओर गोल करें और सिर को आराम से नीचे की ओर लाएं।
पूरी मूवमेंट को धीरे और नियंत्रित तरीके से करें। गर्दन को झटका न दें।
बालासन
घुटनों के बल बैठकर शरीर को धीरे-धीरे आगे की ओर झुकाएं और माथे को जमीन या किसी आरामदायक सपोर्ट पर टिकाएं। हाथों को आगे की तरफ फैला सकते हैं या शरीर के पास रख सकते हैं।
इस पोस्चर में आराम से सांस लें और शरीर को रिलैक्स करने की कोशिश करें। अगर घुटनों या गर्दन से जुड़ी कोई समस्या है, तो इसे करने से पहले विशेषज्ञ से सलाह लेना बेहतर है।