फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

छुट्टी का मौका: अक्तूबर में मिल रहे हैं इतने लाॅन्ग वीकेंड, अभी बना लें इन जगहों की ट्रिप

Wed, 23 Sep 2026 01:51 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 23 Sep 2026 01:51 PM IST
सार

October 2026 Long Weekend: तीन दिन की छुट्टी में ऋषिकेश, जयपुर, आगरा या मसूरी जैसे नजदीकी डेस्टिनेशन चुने जा सकते हैं। वहीं चार दिन तक का ब्रेक मिल रहा हो तो कोलकाता, अयोध्या, वाराणसी या मैसूर जैसी जगहों का प्लान बनाया जा सकता है।

विज्ञापन
October 2026 Long Weekend: Dates, Holidays and Best Places to Visit in India
अक्टूबर की छुट्टियों में कब और कहां जाएं? - फोटो : AI

Places To Visit in October 2026 Long Weekend: अक्टूबर का महीना आते ही मौसम करवट लेने लगता है। बारिश का दौर काफी हद तक थम चुका होता है, आसमान साफ नजर आने लगता है और कई शहरों में घूमने के लिए मौसम सुहाना होने लगता है। इस महीने में कई बड़े त्योहार और राष्ट्रीय पर्व भी आते हैं औऱ छुट्टियां भी मिलती हैं। यही वजह है कि अक्टूबर को देश में ट्रैवल सीजन की शुरुआत के तौर पर भी देखा जाता है।



अगर आप भी इस साल दफ्तर की छुट्टियों के साथ एक छोटी सी ट्रिप प्लान कर रहे हैं तो अक्टूबर 2026 का कैलेंडर आपके लिए खास हो सकता है। अक्टूबर 2026 में तीन लाॅन्ग वीकेंड मिल रहे हैं। एक गमहीने की शुरुआत में गांधी जयंती वाला वीकेंड, दूसरा दशहरा वाला वीकेंड और तीसरा महीने के अंद में वाल्मीकि जयंती वाला वीकेंड।

 सबसे आसान लॉन्ग वीकेंड 2 से 4 अक्टूबर का है। 2 अक्टूबर, शुक्रवार को गांधी जयंती की छुट्टी है, जिसके बाद शनिवार और रविवार की छुट्टी मिलाकर लगातार तीन दिन का ब्रेक बन रहा है।

इसके बाद अक्टूबर के तीसरे सप्ताह में दशहरा और कई राज्यों में दुर्गा पूजा की छुट्टियों के कारण लंबा ब्रेक बनाया जा सकता है। दशहरा 20 अक्टूबर, मंगलवार को है। पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा और ओडिशा जैसे राज्यों में 18-21 अक्टूबर के बीच दुर्गा पूजा से जुड़ी छुट्टियां भी हैं।

वहीं कुछ राज्यों में 24 से 26 अक्टूबर के बीच भी लंबा वीकेंड बन रहा है। इसलिए ट्रिप प्लान करने से पहले यह देखना जरूरी है कि आपके ऑफिस और राज्य में कौन-सी छुट्टी लागू है।

आइए जानते हैं अक्टूबर में कौन-कौन से लॉन्ग वीकेंड मिल सकते हैं और इन छुट्टियों में कहां घूमने जाना आपके प्लान के हिसाब से सुविधाजनक हो सकता है।

October 2026 Long Weekend: Dates, Holidays and Best Places to Visit in India
अक्टूबर की छुट्टियों में कब और कहां जाएं? - फोटो : AI

अक्टूबर में कब-कब हैं लाॅन्ग वीकेंड?

अक्टूबर 2026 में सबसे स्पष्ट राष्ट्रीय लॉन्ग वीकेंड 2 से 4 अक्टूबर का है, जबकि दशहरा के आसपास 17-20 अक्टूबर का ब्रेक कुछ राज्यों और ऑफिस कैलेंडर के हिसाब से बनाया जा सकता है। 24-26 अक्टूबर का ब्रेक भी कुछ राज्यों में उपलब्ध है।


2 से 4 अक्टूबर: गांधी जयंती की छुट्टी

2 अक्टूबर 2026 को गांधी जयंती शुक्रवार को है। इसलिए शनिवार और रविवार को मिलाकर लगातार तीन दिन की छुट्टी मिल सकती है। यह छोटा लेकिन आसान लॉन्ग वीकेंड है क्योंकि इसमें अलग से छुट्टी लेने की जरूरत नहीं पड़ती।

October 2026 Long Weekend: Dates, Holidays and Best Places to Visit in India
अक्टूबर की छुट्टियों में कब और कहां जाएं? - फोटो : AI

कहां जाएं?

ऋषिकेश: दिल्ली-एनसीआर से छोटी ट्रिप के लिए विकल्प। गंगा किनारे समय बिताने के साथ कैफे, घाट और आसपास के प्राकृतिक स्थलों को देखा जा सकता है।

जयपुर: तीन दिन में जयपुर के आमेर किला, सिटी पैलेस, हवा महल और पुराने बाजारों को कवर किया जा सकता है।

आगरा: अगर बहुत ज्यादा लंबी यात्रा नहीं करनी है तो आगरा का विकल्प भी रखा जा सकता है। ताजमहल के साथ आगरा किला और स्थानीय बाजार देखे जा सकते हैं।

मसूरी: पहाड़ और ठंडे मौसम का आनंद लेने वालों के लिए अक्टूबर का समय आकर्षक हो सकता है। हालांकि वीकेंड पर होटल और ट्रैफिक की स्थिति पहले जांचना बेहतर रहेगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
October 2026 Long Weekend: Dates, Holidays and Best Places to Visit in India
अक्टूबर की छुट्टियों में कब और कहां जाएं? - फोटो : AI

17 से 20 अक्टूबर: दशहरा और दुर्गा पूजा वाला लंबा ब्रेक

17 और 18 अक्टूबर को वीकेंड है। 19 अक्टूबर को महानवमी और कुछ राज्यों में दुर्गा पूजा की छुट्टी है। इसके बाद 20 अक्टूबर मंगलवार को दशहरा है। यह तारीखें खासतौर पर पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा और ओडिशा जैसे राज्यों में ट्रैवल प्लान के लिए महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि 18-21 अक्टूबर के दौरान दुर्गा पूजा से जुड़ी क्षेत्रीय छुट्टियां हैं।

राष्ट्रीय स्तर पर दशहरा 20 अक्टूबर, मंगलवार को है। इसलिए जिन लोगों के ऑफिस में 19 अक्टूबर की छुट्टी या वैकल्पिक अवकाश उपलब्ध है, वे 17 से 20 अक्टूबर का चार दिन का ट्रिप बना सकते हैं।

विज्ञापन
October 2026 Long Weekend: Dates, Holidays and Best Places to Visit in India
अक्टूबर की छुट्टियों में कब और कहां जाएं? - फोटो : AI

दशहरा लाॅन्ग वीकेंड पर कहां जाएं?

कोलकाता: दुर्गा पूजा के दौरान शहर के पंडाल, रोशनी और सांस्कृतिक माहौल को करीब से देखने का मौका मिल सकता है। यह ट्रिप खासतौर पर त्योहार और संस्कृति पसंद करने वालों के लिए है।

वाराणसी: दशहरा के आसपास वाराणसी की धार्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियां देखने का मौका मिलता है। गंगा घाट, काशी विश्वनाथ क्षेत्र और रामनगर की परंपराएं यात्रा को अलग अनुभव दे सकती हैं।

अयोध्या: रामायण और दशहरा की धार्मिक पृष्ठभूमि से जुड़ी यात्रा के लिए अयोध्या को शामिल किया जा सकता है।

मैसूर: अक्टूबर में मैसूर दशहरा का माहौल देखने के लिए यात्रियों के बीच लोकप्रिय रहता है। यहां महल और शहर की सजावट यात्रा को खास बना सकती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed