फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानना जरूरी: सांस लेते समय आती है सीटी की आवाज? आसान भाषा में समझें क्या हो सकता है इसका कारण

Wed, 23 Sep 2026 09:48 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Wed, 23 Sep 2026 09:48 PM IST
सार

सांस लेते समय सीटी जैसी आवाज को व्हीजिंग कहा जाता है। यह अस्थमा का आम लक्षण है, लेकिन सीओपीडी, ब्रोंकाइटिस, एलर्जी, संक्रमण और कुछ हृदय संबंधी समस्याओं में भी हो सकती है। बार-बार व्हीजिंग या इसके साथ सांस लेने में गंभीर परेशानी होने पर डॉक्टर से जांच कराना जरूरी है।
 

विज्ञापन
Wheezing While Breathing know Asthma and Other Causes of Wheezing
सांस से सीटी की आवाज - फोटो : Amarujala.com/AI

क्या आपको भी कुछ समय से सांस लेने में परेशानी हो रही है, सांस लेते समय सीटी जैसी आवाज आ रही है?



सांस लेते समय सीटी जैसी आवाज सुनाई देना आम दिक्कत लग सकती है। खासकर मौसम बदलने, सर्दी-जुकाम के बाद ये दिक्कत देखी जाती रही है। मेडिकल भाषा में इसे व्हीजिंग कहा जाता है। 

स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, सांस की नलियों में संकरापन या सूजन के कारण सीटी की आवाज आना आम है। पर अगर आपको अक्सर ये दिक्कत बनी रहती है तो इसपर गंभीरता से ध्यान दिया जाना चाहिए, कई बार ये अस्थमा का संकेत भी हो सकता है। अस्थमा के अलावा सांस की अन्य समस्याओं जैसे सीओपीडी, सांस की नली में संक्रमण, एलर्जी और ब्रोंकाइटिस में भी इस तरह की दिक्कत देखी जाती रही है, इसलिए लंबे समय से बने इस लक्षण को अनदेखा नहीं करना चाहिए।

Wheezing While Breathing know Asthma and Other Causes of Wheezing
सांस के साथ सीटी की आवाज आना - फोटो : Freepik.com

सीटी जैसी आवाज आने की समस्या

स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं,  कुछ मामलों में दिल की बीमारी के कारण या फेफड़ों में पानी जमा होने से भी खांसी और सीटी जैसी आवाज आ सकती है। खास बात यह है कि अगर सीटी के साथ सांस लेने में बहुत ज्यादा परेशानी हो, होंठ या त्वचा नीली दिखने लगे या समस्या अचानक शुरू हुई हो तो इसे गंभीर संकेत मानते हुए तुरंत इलाज के लिए जाना जरूरी है।

Wheezing While Breathing know Asthma and Other Causes of Wheezing
अस्थमा की समस्या - फोटो : Freepik.com

अस्थमा में सीटी की आवाज

अस्थमा में फेफड़ों की सांस की नलियों में सूजन और संकुचन हो जाता है। इससे हवा का रास्ता संकरा हो जाता है और सांस छोड़ते समय सीटी जैसी आवाज सुनाई दे सकती है। इसके साथ खांसी, सीने में जकड़न और सांस फूलने की समस्या भी हो सकती है। धूल, धुआं, एलर्जी, ठंडी हवा या वायरल संक्रमण कुछ लोगों में लक्षण बढ़ा सकते हैं। अगर सांस के अन्य लक्षणों के साथ आपको सीटी बजने की दिक्कत हो रही है तो डॉक्टर से सलाह जरूर ले लें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Wheezing While Breathing know Asthma and Other Causes of Wheezing
फेफड़ों की समस्याएं - फोटो : Adobe Stock

इन बीमारियों में भी होती है व्हीजिंग

बार-बार सीटी जैसी आवाज आने का एक बड़ा कारण सीओपीडी भी हो सकता है। ब्रोंकाइटिस, निमोनिया, श्वसन संक्रमण, एलर्जी और ब्रोंकियल ट्यूब में दूसरी समस्याएं भी ऐसे लक्षण प्रकट कर सकती है। कुछ मामलों में गैस्ट्रोएसोफेगल रिफ्लक्स यानी पेट का एसिड ऊपर आने से भी व्हीजिंग हो सकती है। 

कई बार हार्ट की समस्याओं के कारण भी फेफड़ों में तरल जमा होने लग जाता है जिसके कारण खांसी, सांस फूलने और व्हीजिंग हो सकती है, जिसे कार्डियक अस्थमा कहा जाता है।

विज्ञापन
Wheezing While Breathing know Asthma and Other Causes of Wheezing
सांस की समस्या - फोटो : Freepik.com

कब यह इमरजेंसी का संकेत है?

अगर सीटी की आवाज के साथ सांस लेने में बहुत परेशानी हो, सांस बहुत तेज चल रही हो या त्वचा नीली दिखने लगे तो तुरंत डॉक्टरी मदद लें। 

यदि माता-पिता में से किसी एक को अस्थमा है, तो बच्चे में इसके होने का खतरा रहता है, वहीं यदि दोनों को है, तो जोखिम और बढ़ जाता है। इसलिए आनुवांशिक जोखिमों को देखते हुए अगर आपको सांस के साथ सीटी की आवाज आती है तो इसे अनदेखा न करें।


--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed