फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Yoga Tips: ठंड में पैर हो जाते हैं सुन्न? ये योगासन करेंगे तुरंत कमाल

Sat, 03 Jan 2026 10:12 AM IST
शिवानी अवस्थी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 03 Jan 2026 10:12 AM IST
सार

Yoga For Leg Stiffness : अगर रोज 10–15 मिनट भी कुछ खास योगासनों  का अभ्यास किया जाए तो सर्दियों की सुबह हल्का और सक्रिय महसूस होगा और जकड़न व दर्द से राहत मिलेगा।

विज्ञापन
Yoga Tips For Winter Leg Stiffness Relief And Swelling Reduce Yoga in hindi
पैर में दर्द के कारण - फोटो : Adobe Stock

Yoga For Leg Stiffness : सर्दियों की सुबह ठंडी फर्श पर पहला कदम रखते ही पैरों में खिंचाव, जकड़न और सुन्नपन महसूस होने लगता है। यह सिर्फ उम्र का मसला नहीं है, यह खून के संचार, मांसपेशियों की जकड़न और कम शारीरिक गतिविधि का सीधा असर है। इस मौसम में पैरों में सूजन या जकड़न होना सामान्य है। लोग इस समस्या से राहत पाने के लिए दवाइयों का सहारा लेते हैं। हालांकि दवाओं से पहले हाथ-पैरों की जकड़न के इलाज के लिए योग सबसे भरोसेमंद उपाय है।



योग तुरंत असर नहीं करता, लेकिन कुछ आसन ऐसे हैं जो पहली बार अभ्यास में ही पैरों को गर्माहट, लचीलापन और राहत दे देते हैं, खासकर ठंड के मौसम में। स्थायी इलाज के लिए तो योग असरदार है। ठंड में पैरों की अकड़न कोई बीमारी नहीं, बल्कि शरीर का संकेत है कि उसे चलने, खिंचने और सांस लेने की जरूरत है। अगर रोज 10–15 मिनट भी कुछ खास योगासनों  का अभ्यास किया जाए तो सर्दियों की सुबह हल्का और सक्रिय महसूस होगा और जकड़न व दर्द से राहत मिलेगा।

Yoga Tips For Winter Leg Stiffness Relief And Swelling Reduce Yoga in hindi
ताड़ासन - फोटो : istock

ताड़ासन

यह जमी हुई नसों को जगाने वाला आसन है। यह देखने में जितना सरल है, उतना ही गहरा इसका असर है। इसके अभ्यास के कई फायदे हैं, जैसे ये पैरों में ब्लड सर्कुलेशन तेज करता है। अकड़न और भारीपन कम करता है और नसों को एक्टिव करता है। अभ्यास के लिए सीधे खड़े हों, पैर आपस में मिलाएं। गहरी सांस लेते हुए हाथ ऊपर उठाएं। पंजों पर शरीर का वजन डालें। फिर 20–30 सेकंड इसी मुद्रा में रुकें। सुबह उठते ही यह आसन पैरों में जान डाल देता है।

Yoga Tips For Winter Leg Stiffness Relief And Swelling Reduce Yoga in hindi
पादहस्तासन - फोटो : Adobe

पादहस्तासन

यह आसन उन लोगों के लिए वरदान है, जिनके पैर सर्दियों में सबसे पहले जवाब देते हैं। ये ठंड से जकड़े पैरों की स्ट्रेचिंग करता है। अभ्यास से जांघों, पिंडलियों और टखनों की जकड़न खुलती है। यह आसन नसों में गर्माहट लाता है और सुन्नपन से राहत देता है। इसके अभ्यास के लिए सीधे खड़े होकर धीरे-धीरे आगे झुकें। हाथों से पैरों को पकड़ें और सिर को घुटनों की ओर ले जाएं। इस मुद्रा में 15–20 सेकंड रुकें। ठंड में यह आसन प्राकृतिक हीटर की तरह काम करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Yoga Tips For Winter Leg Stiffness Relief And Swelling Reduce Yoga in hindi
अर्ध भुजंगासन - फोटो : Adobe

भुजंगासन

वासे तो भुजंगासन पीठ का आसन माना जाता है लेकिन इसका असर पैरों तक साफ महसूस होता है। यह शरीर के निचले हिस्से तक गर्माहट पहुंचाने वाला आसन है। इसका अभ्यास रीढ़ के साथ पैरों की नसों में भी रक्त प्रवाह बढ़ाता है। सुबह की अकड़न कम करता है और शरीर की आंतरिक गर्मी बढ़ाता है। भुजंगासन करने के लिए पेट के बल लेटें। हथेलियां कंधों के पास रखें और सांस लेते हुए छाती ऊपर उठाएं। इस मुद्रा में लगभग 20 सेकंड रुकें। 

विज्ञापन
Yoga Tips For Winter Leg Stiffness Relief And Swelling Reduce Yoga in hindi
मर्कटासन - फोटो : Instagram

मर्कटासन 

मर्कटासन का अभ्यास टखनों और घुटनों की जकड़न का इलाज है। अगर सर्दियों में बैठते-उठते समय घुटने और टखने चटकते हैं, तो यह आसन जरूरी है। इससे जोड़ों की अकड़न कम होती है। यह आसन पैरों में लचीलापन बढ़ाता है और नसों को रिलैक्स करता है। अभ्यास के लिए पीठ के बल लेटें। एक पैर मोड़कर दूसरे पैर के ऊपर रखें और शरीर को विपरीत दिशा में मोड़ें। दोनों ओर से 15-20 सेकंड अभ्यास करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed