फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Yoga For Older Women: 50 की उम्र में मलाइका अरोड़ा जैसी फिटनेस के लिए करें ये योगासन

Wed, 31 Jul 2024 11:23 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 31 Jul 2024 11:23 AM IST
सार

जवान और फिट दिखने के लिए उन योगासनों का अभ्यास कर सकते हैं, जिसे मलाइका अरोड़ा फॉलो करती हैं। आइए जानते हैं 50 की उम्र की महिलाओं की कौन से योगासन करने चाहिए।

विज्ञापन
Yoga for over 50 malaika arora fitness routine and yoga for older women
मलाइका अरोड़ा - फोटो : https://www.instagram.com/malaikaaroraofficial/

Yoga For Older Women: अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा 50 वर्ष की हैं। लेकिन उनकी उम्र का अंदाजा मलाइका की फिटनेस और खूबसूरती से पता लगा पाना काफी मुश्किल है। जिस उम्र में महिलाओं का शरीर अधिक थकावट महसूस करता है और कमजोरी दिखने लगती है, उस उम्र में मलाइका काफी एक्टिव और शानदार डांस मूव्स दिखाती हैं।



त्वचा पर झुर्रियां समेत उम्र के साथ बढ़ने वाली शारीरिक समस्याएं महिलाओं में सामान्य हैं लेकिन मलाइका अरोड़ा स्वस्थ खानपान, वर्कआउट और अच्छी लाइफस्टाइल को अपनाकर 50 की उम्र में होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं से खुद का मानसिक और शारीरिक तौर पर बचाव करती हैं।

अगर आप भी 50 की उम्र के बाद मलाइका अरोड़ा जैसी फिटनेस चाहते हैं, जवान दिखने के साथ ही शारीरिक तौर पर एक्टिव रहना चाहते हैं तो एक्ट्रेस से कुछ सीख ले सकते हैं।

मलाइका अक्सर जिम जाते, योग करते नजर आ जाती हैं। वह नियमित योग करती हैं और दूसरों को योग के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए अपने सोशल मीडिया पर तस्वीरें भी शेयर करती हैं। जवान और फिट दिखने के लिए उन योगासनों का अभ्यास कर सकते हैं, जिसे मलाइका अरोड़ा फॉलो करती हैं। आइए जानते हैं 50 की उम्र की महिलाओं की कौन से योगासन करने चाहिए।

Yoga for over 50 malaika arora fitness routine and yoga for older women
उत्कटासन - फोटो : https://www.instagram.com/malaikaaroraofficial/

उत्कटासन


मलाइका अरोड़ा उत्कटासन का अभ्यास करती हैं। इस आसन के नियमित अभ्यास से टखना, जांघे, पिंडली और रीढ़ की हड्डी मजबूत होती है। शारीरिक संतुलन को बढ़ावा मिलता है और कंधे व छाती में खिंचाव आता है। 

Yoga for over 50 malaika arora fitness routine and yoga for older women
मत्स्यासन - फोटो : https://www.instagram.com/malaikaaroraofficial/

मत्स्यासन

इसका नियमित अभ्यास सांस लेने की पद्धति को बेहतर बनाने में मदद करता है। सांस संबंधी समस्याओं को दूर करने के लिए मत्स्यासन सबसे उपयोगी योगासन है। इसके अलावा छाती और गर्दन की मांसपेशियों में खिंचाव लाकर कंधों, गर्दन की मांसपेशियों से तनाव मुक्त करने के लिए भी मत्स्यासन का नियमित अभ्यास किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Yoga for over 50 malaika arora fitness routine and yoga for older women
गोमुखासन - फोटो : https://www.instagram.com/malaikaaroraofficial/

गोमुखासन

गोमुखासन के अभ्यास के काफी फायदे हैं। इससे शरीर टोंड होता है और कमर दर्द से छुटकारा मिल सकता है।

विज्ञापन
Yoga for over 50 malaika arora fitness routine and yoga for older women
मारिच्यासन योग - फोटो : https://www.instagram.com/malaikaaroraofficial/

मारिच्यासन योग

बढ़ती उम्र में कमर दर्द की शिकायत भी बढ़ने लगती है। मलाइका अरोड़ा मरीच्यासन का अभ्यास करती हैं, जिससे कमर दर्द दूर होता है। साथ ही मन शांत रहता है और तनाव नहीं होता। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed