फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमर और गर्दन दर्द से हैं परेशान तो हर रोज जरूर करें ये योग, फौरन राहत मिलेगी

Thu, 12 Dec 2019 11:26 AM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Thu, 12 Dec 2019 11:26 AM IST
विज्ञापन
Yoga for Neck and waist Pain
back pain

भागदौड़ भरी जीवनशैली और दफ्तर में कम्प्यूटर के सामने बैठे रहने से कमर और गर्दन दर्द होना आम बात हो गई है। कभी-कभी यह दर्द इतना बढ़ जाता है कि इसके इलाज की जरूरत पड़ जाती है। लेकिन अगर नियमित रूप से योग का अभ्यास किया जाए तो इस तरह की परेशानी से आराम मिल जाएगा। कमर और गर्दन में हो रहें दर्द से निजात पाने के लिए शलभासन की क्रिया बहुत असरदार है। आइए जानते हैं कैसे करते हैं शलभासन 

Yoga for Neck and waist Pain
शलभासन - फोटो : social media

शलभासन करने की विधि
शलभासन को करने के लिये जमीन पर चटाई बिछाकर उस पर पेट के बल लेट जाएं। फिर दोनों पैरों को सीधा रखें और हाथों को कमर के पास व सीधा रखें। हथेली ऊपर की ओर रखें। अब गहरी सांस लेते हुए अपने दांये पैर को ऊपर दीवार की ओर उठाएं। इस दौरान घुटनों को मोड़े नहीं और सांस लेते रहें। अब दांये पैर को नीचे रखें। इसी प्रक्रिया को अपने बांये पैर के साथ दोहराएं। इस प्रकिया को करते समय हाथों को स्थिर रखें। अब सांस लेते हुए अपने दोनों पैरों को ऊपर की ओर उठाएं। घुटनों को मोड़े नहीं। हाथों को कमर के बराबर में सीधा रखें और सांस लेते रहें। अब सिर को ऊपर की उठाएं। पैरों को नीचे ले आएं और आराम की अवस्था में आ जाएं। इस आसन का अभ्यास दो से चार मिनट के लिये करें।


 
Yoga for Neck and waist Pain
शलभासन - फोटो : social media

शलभासन करने के लाभ
शलभासन को नियमित रूप से करने से शरीर का लचीलापन बढ़ता है। जिससे आपको हर स्थिति में काम करने की क्षमता बढ़ती है। इसके साथ ही कमर की मांसपेशियों को मजबूती मिलती है और कमर के दर्द से आराम मिलता है। योग की यह क्रिया गर्दन, कंधा और हाथों की नसों को आराम दिलाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Yoga for Neck and waist Pain
पाचन तंत्र

पाचन क्रिया को भी सुधारता है
शलभासन करने से पाचन क्रिया भी दुरुस्त होती है और पेट के आसपास जमा फैट कम होने लगता है। इसके साथ ही यह शरीर के पोस्चर को भी सही करता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed