फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हैप्पी बर्थडे पीएम मोदी: संकल्प, सेवा और नेतृत्व...! पीएम मोदी के जन्मदिन पर भेजें ये खास शुभकामनाएं

Thu, 17 Sep 2026 12:04 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Thu, 17 Sep 2026 12:04 PM IST
सार

PM Modi Birthday Wishes In Hindi: अगर आप इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर शेयर करने के लिए कुछ अलग और खूबसूरत वाॅलपेपर या कविताओं को तलाश रहे हैं, तो शायरी, छोटी कविताओं और शुभकामना पंक्तियों वाले वॉलपेपर आपके काम आ सकते हैं।

विज्ञापन
PM Modi Birthday Wishes In Hindi Shayari, Poems, Messages to Share Wallpapers For Facebook And Instagram
पीएम मोदी के जन्मदिन की शुभकामनाएं - फोटो : AI

Happy Birthday PM Modi: 17 सितंबर का दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के तौर पर देशभर में अलग-अलग अंदाज में मनाया जाता है। इस खास मौके पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सुबह से ही जन्मदिन की शुभकामनाओं, तस्वीरों, कोट्स और खूबसूरत वॉलपेपर की बाढ़ नजर आने लगती है। राजनीति जगत से लेकर मनोरंजन और खेल क्षेत्र से जुड़े दिग्गजों ने पीएम मोदी के जन्मदिन पर सोशल मीडिया के माध्यम से शुभकामनाएं दीं। 

वहीं दुनिया भर में पीएम मोदी की बड़ी संख्या में फैन है, जो अपने सोशल मीडिया पर स्टोरी पोस्ट करके या पीएम की तस्वीर, आकर्षक शायरी और कविता के साथ शुभकामना संदेश साझा करता है। अगर आप इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर शेयर करने के लिए कुछ अलग और खूबसूरत वाॅलपेपर या कविताओं को तलाश रहे हैं, तो शायरी, छोटी कविताओं और शुभकामना पंक्तियों वाले वॉलपेपर आपके काम आ सकते हैं।

इनमें कुछ संदेश बेहद सरल हैं, जिन्हें व्हाट्सऐप स्टेटस या इंस्टाग्राम स्टोरी पर लगाया जा सकता है, वहीं कुछ कविताएं फेसबुक पोस्ट और शुभकामना तस्वीरों के लिए अच्छी रहेंगी। जन्मदिन की बधाई देने के साथ इनमें खुशी, नई उम्मीद, ऊर्जा और उजले भविष्य की कामना को शब्दों में पिरोया गया है। आप अपनी पसंद की पंक्ति चुनकर इसे सुंदर तस्वीर या वॉलपेपर के साथ सोशल मीडिया पर साझा कर सकते हैं।

PM Modi Birthday Wishes In Hindi Shayari, Poems, Messages to Share Wallpapers For Facebook And Instagram
पीएम मोदी के जन्मदिन की शुभकामना संदेश - फोटो : Ai

--------------------------------

चाय की उस छोटी-सी दुकान से,
देश की बड़ी जिम्मेदारी तक,
संघर्षों को सीढ़ी बनाकर,
पहुंचे सेवा की ऊंचाई तक।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं!

--------------------------------

PM Modi Birthday Wishes In Hindi Shayari, Poems, Messages to Share Wallpapers For Facebook And Instagram
पीएम मोदी के जन्मदिन की शुभकामना संदेश - फोटो : Ai

------------------------------

सपनों को संकल्प बनाया,
संकल्प को आकार दिया,
मुश्किल राहों से गुजरकर
नया विश्वास साकार किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं!

---------------------------------

विज्ञापन
विज्ञापन
PM Modi Birthday Wishes In Hindi Shayari, Poems, Messages to Share Wallpapers For Facebook And Instagram
पीएम मोदी के जन्मदिन की शुभकामना संदेश - फोटो : Ai

---------------------------

माटी से उठकर आसमान तक,
बना सफर एक मिसाल,
अनुशासन, संकल्प और सेवा से
रचा अपना कार्यकाल।

पीएम मोदी की जन्मदिन की शुभकामनाएं!

---------------------------------

विज्ञापन
PM Modi Birthday Wishes In Hindi Shayari, Poems, Messages to Share Wallpapers For Facebook And Instagram
पीएम मोदी के जन्मदिन की शुभकामना संदेश - फोटो : Ai

--------------------------------

बदलते भारत की नई कहानी,
विश्व मंच पर बढ़ती पहचान,
संकल्पों से सजता सफर,
और आगे बढ़ता हिंदुस्तान।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं!

-------------------------------

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed