फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

B'day Spl: जब बनारस शूटिंग करने पहुंचे थे सुपरस्टार रजनीकांत, लगाई थी बाबा दरबार में हाजिरी

Thu, 12 Dec 2019 10:27 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 12 Dec 2019 10:27 AM IST
विज्ञापन
Superstar Rajnikanth came for petta movie shooting in varanasi
काशी विश्वनाथ में दर्शन करके बाह आते हुए रजनीकांत(फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला।
फिल्मी दुनिया के सुपरस्टार रजनीकांत अपनी अलग स्टाइल के चलते सभी के दिलों पर राज करते हैं। चाहे फिल्म में अदाकारी की बात हो या फिर उनके काम करने का अंदाज बिल्कुल हटकर होता है। सुपरस्टार रजनीकांत आज 69 साल के हो गए हैं। 12 दिसंबर को उनके फैंस जन्मदिन मना रहे हैं।
Superstar Rajnikanth came for petta movie shooting in varanasi

तमिलनाडु में इनको लोग भगवान की तरह मानते हैं। देशभर में लोग इनके एक्टिंग-एक्शन के दीवाने हैं। सुपरस्टार रजनीकांत वाराणसी भी आ चुके हैं, लेकिन जब यहां वह पुहंचे तो उनकी एक झलक पाने के लिए लोगों की भीड़ लग गई थी। रजनीकांत 2019 जनवरी में आई फिल्म 'पेट्टा' की शूटिंग करने वाराणसी आए थे।

Superstar Rajnikanth came for petta movie shooting in varanasi

सुपरस्टार 28 सितंबर(2018) को वाराणसी आए, जैसे वह एयरपोर्ट पहुंचे उनके चाहने वालों ने उन्हें घेर लिया। वह यहां काफी दिनों तक रहे। उन्होंने मिर्जापुर जिले के चुनार के कोयला मंडी में शूटिंग की थी। जो वाराणसी से कुछ किमी दूर मुगलसराय रूट पर पड़ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Superstar Rajnikanth came for petta movie shooting in varanasi

रजनीकांत ने 9 अक्तूबर को काशी विश्वनाथ के दर्शन करने पहुंचे थे। वह इस दौरान सप्तऋषि आरती में भी शामिल हुए थे। उनके साथ साउथ की अभिनेत्री त्रिसना भी शामिल रहीं। आरती समाप्ति के बाद उन्होंने बाबा का शोडषोपचार दर्शन पूजन किया था। वाराणसी में उन्होंने कुल्हड़ वाली चाय का भी लुत्फ उठाया था।

विज्ञापन
Superstar Rajnikanth came for petta movie shooting in varanasi

रजनीकांत का जन्म 12 दिसंबर 1950 को बंगलूरू में एक मराठा परिवार में हुआ था। इनका पूरा नाम शिवाजी राव गाइकवाड है। इनकी माता एक गृहणी थीं और पिता रामोजी राव गाइकवाड एक पुलिस कांस्टेबल। मराठा साम्राज्य के राजा छत्रपति शिवाजी महाराज नाम पर रजनीकांत का नाम शिवाजी रखा गया। ये घर में मराठी और बाहर कन्नड़ भाषा बोलते थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed