फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Yoga Day 2025: डॉक्टर भी हैरान! मलासन में पानी पीने से होते हैं ये चौंकाने वाले फायदे, 30 दिन में दिखेगा फर्क

Fri, 20 Jun 2025 04:07 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Fri, 20 Jun 2025 04:07 PM IST
सार

International Yoga Day 2025: योग दिवस पर अगर आप कोई सरल लेकिन प्रभावशाली आदत अपनाना चाहते हैं तो सुबह मलासन में बैठकर पानी पीने की आदत जरूर डालें। यह योगासन न सिर्फ शरीर को डिटॉक्स करता है बल्कि आपको दिनभर एक्टिव भी रखता है। 

विज्ञापन
Yoga Day 2025: benefits of drinking water in Malasana me Pani Peene Ke Fayde Disprj
मलासन में पानी पीने के फायदे - फोटो : Adobe
International Yoga Day 2025:  हर साल 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। इस दिन योग को अपने जीवन में अपनाने और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने का संदेश दिया जाता है। योग के कई आसान और प्रभावी आसनों में से एक मलासन है, जिसे स्क्वाट पोज (Squat Pose) भी कहा जाता है। इस आसन के फायदे गहरे और चौंकाने वाले होते हैं। खासकर अगर आप सुबह के समय मलासन में बैठकर पानी पीते हैं तो शरीर में कई सकारात्मक बदलाव दिखाई देने लगते हैं।



योग दिवस पर अगर आप कोई सरल लेकिन प्रभावशाली आदत अपनाना चाहते हैं तो सुबह मलासन में बैठकर पानी पीने की आदत जरूर डालें। यह योगासन न सिर्फ शरीर को डिटॉक्स करता है बल्कि आपको दिनभर एक्टिव भी रखता है। आइए जानते हैं मलासन की मुद्रा में पानी पीने के फायदों के बारे में।


मलासन क्या है?

मलासन संस्कृत भाषा के शब्द मला से बना है, जिसका अर्थ है मल या विषैले तत्व और आसन का अर्थ है बैठने की विधि। यह आसन शरीर के निचले हिस्से की मांसपेशियों को एक्टिव करता है और पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में बेहद सहायक है। मलासन में बैठकर पानी पीना भारत की पारंपरिक आदतों में से एक है। आयुर्वेद और योग दोनों इसे पाचन और शरीर की सफाई के लिए उपयोगी मानते हैं। आधुनिक रिसर्च के मुताबिक यह तरीका शरीर पर सकारात्मक असर डालता है। 
 
Yoga Day 2025: benefits of drinking water in Malasana me Pani Peene Ke Fayde Disprj
मलासन के अभ्यास का सही तरीका - फोटो : adobe


मलासन के अभ्यास का तरीका

स्टेप 1-  सबसे पहले सीधे खड़े होकर दोनों पैरों के बीच थोड़ी दूरी रखें।
स्टेप 2-  अब धीरे-धीरे घुटनों को मोड़ते हुए नीचे बैठें, जैसे आप स्क्वाट कर रहे हों।
स्टेप 3-  हाथों को जोड़कर नमस्कार मुद्रा में रखें और कोहनियों को घुटनों के अंदर लगाएं।
स्टेप 4-  कोहनियों से घुटनों को हल्का-हल्का बाहर की ओर दबाएं ताकि रीढ़ सीधी बनी रहे।
स्टेप 5-  नजर सीधी रखें और कुछ देर इसी अवस्था में गहरी सांस लें।

शुरुआत में 20 से 30 सेकंड से इस आसन के अभ्यास की आदत डालें, फिर धीरे-धीरे समय  बढ़ाएं। 

Yoga Day 2025: benefits of drinking water in Malasana me Pani Peene Ke Fayde Disprj
मलासन से पाचन व पेट की समस्या से राहत मिलता है - फोटो : Adobe
मलासन में पानी पीने से मिल सकते हैं ये फायदे

भारत में पारंपरिक तौर पर लोग जमीन पर बैठकर खाना खाते और पानी पीते रहे हैं। लेकिन सुबह खाली पेट मलासन में बैठकर पानी पीने से शरीर पर गहरा प्रभाव डालता है। ऐसा करने के कुछ प्रमुख फायदे हैं,


पाचन तंत्र पर असर

सुबह-सुबह खाली पेट मलासन में बैठकर पानी पीने से पाचन तंत्र सक्रिय रहता है। ऐसा करने से पेट की मांसपेशियां सिकुड़ती और फैलती हैं, जिससे आंतों की क्रिया तेज होती है और पाचन बेहतर होता है।


कब्ज और गैस से राहत

मलासन का अभ्यास कब्ज और गैस की समस्या से राहत दिलाता है। मलासन और पानी दोनों मिलकर आंतों की सफाई में मदद करते हैं और मल त्याग आसान बनाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Yoga Day 2025: benefits of drinking water in Malasana me Pani Peene Ke Fayde Disprj
मलासन से वजन होता है कम - फोटो : freepik


वजन घटाने में मददगार

रोजाना इस मुद्रा में पानी पीना मेटाबोलिज़्म को तेज करता है, जिससे जिद्दी चर्बी तेजी से घटती है। यह वजन घटाने, पेट की चर्बा कम करने और मोटापे पर प्रभाव डालने में फायदेमंद है।


शरीर के निचले हिस्से की स्ट्रेचिंग

इस मुद्रा में सुबह खाली पेट पानी पीने से शरीर के निचले हिस्से की मांसपेशियां मजबूत बनती हैं। यह आसन जांघों, पैरों और घुटनों की ताकत बढ़ाने में सहायक है।

विज्ञापन
Yoga Day 2025: benefits of drinking water in Malasana me Pani Peene Ke Fayde Disprj
मलासन के अभ्यास के फायदे - फोटो : Freepik.com

रीढ़ और पीठ की मजबूती

यह आसन रीढ़ को सीधा रखने में मदद करता है और पीठ के निचले हिस्से की जकड़न को दूर करता है। साथ ही जांघों, घुटनों और पीठ को मजबूत बनाता है। 


मलासन के लिए सावधानी

  • मलासन करते समय हमेशा गुनगुना पानी या सामान्य तापमान का पानी ही पीएं। बहुत ज्यादा ठंडा या गर्म पानी नहीं पीना चाहिए। 
  • ध्यान रखें तेज भूख या बहुत थकावट में यह आसन न करें।
  • घुटने या पीठ की समस्या होने पर डॉक्टर की सलाह लें।

--------------------------
 

नोट: यह लेख योगगुरु के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी योगगुरु से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।   

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed