फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बच्चों को चुस्त और तंदरुस्त रखना है तो सिखाएं योग, हर बीमारी से लड़ने में मिलेगी मदद

Sat, 18 Jan 2020 08:54 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Sat, 18 Jan 2020 08:54 AM IST
विज्ञापन
yoga benefits for children
- फोटो : pixa

प्रतिस्पर्धा के दौर में हर कोई सफलता की सीढ़ियां चढ़ने में मशगूल है। फिर चाहे रास्ता पथरीला हो या सुगम। आलम यह है कि बहुतेरे माता-पिता भी बच्चों को सफलता की सीढ़ियां अपने दम-खम पर चढ़ने के लिए विवश करते हैं। इसके लिए वे उनमें पढ़ाई के अलावा हुनर तलाशते हैं। वे चाहते हैं कि उनके बच्चे बहुत-सी नई चीजों से अवगत हों। बहु-भाषाई हों, एक्टिंग, डांसिंग, रोबोटिक्स, कोडिंग, मार्शल आर्ट्स और जिम्नास्टिक आदि से अवगत हों। इसके लिए शहरों में विशेष स्कूल भी हैं। देखा जाए तो माता-पिता भी गलत नहीं हैं। उनकी चाहत है कि बच्चे ऑल राउंडर बनें और प्रतिस्पर्धा व तकनीकी युग में सफल हों। इसके लिए बचपन से ही बच्चों को ट्रेनिंग दी जा रही है। इस क्रम में बच्चों का बचपन खो रहा है। जाहिर है, इतनी गतिविधियों में शामिल होने पर बच्चों को ऊब होती होगी। वे कहीं न कहीं अकेला और उदास महसूस करते होंगें। आखिर हमने उन पर कितना बोझ लाद दिया है। ऐसे में आप बच्चों को योग से जोड़ सकती हैं। योग बच्चों के सर्वांगीण विकास में मदद करता है। 

yoga benefits for children
- फोटो : सोशल मीडिया
योग से शारीरिक लाभ

नियमित योग के अभ्यास से बच्चे के शरीर में लचीलापन आएगा। इसका प्रत्येक आसन बच्चों को सिखाता है कि कैसे विविध अंग सांसों से तालमेल करके संपूर्ण शारीरिक तंत्र को सुचारू करते हैं। योग से बच्चों में जागरूकता आती है। इससे उन्हें अपने शरीर का सम्मान, प्यार और देखभाल करने में मदद मिलती है।

yoga benefits for children
- फोटो : सोशल मीडिया

इसके अलावा योग से बच्चे की रोग-प्रतिरोधक क्षमता भी मजबूत होती है। भविष्य में रोग उसके आस-पास भी नहीं फटकेंगे। योग एक नेचुरल बूस्टर है, जो प्रतिरोधक क्षमता में सुधार करता है और एक मजबूत रक्षा तंत्र बनाने में मदद करता है। आमतौर पर बच्चों को पेट दर्द, अपच, पेट फूलना और कब्ज की शिकायत रहती है। नियमित योग करने से बच्चों में यह शिकायतें शून्य हो जाती हैं और पाचन तंत्र मजबूत होता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
yoga benefits for children
- फोटो : सोशल मीडिया

इससे हृदय में ऑक्सीजन और पोषक तत्वों से भरपूर रक्त का अच्छा संचालन होता है। खराब जीवन-शैली के चलते बच्चों में कई रोग पनपते हैं। साथ ही टीवी या मोबाइल की स्क्रीन पर चिपके रहने से बच्चों को मोटापा जकड़ लेता है। इनका बेहतर उपाय है- योग।

विज्ञापन
yoga benefits for children
- फोटो : social media

भावनात्मक लाभ

नियमित योग करने से एंडोर्फिन हार्मोन (खुशी का हार्मोन) निकलता है, जिससे तन-मन में खुशी व आत्मविश्वास का संचार होता है। यानी काम में अधिक मन रमता है, जो सफलता की राह पर अग्रसर करता है। साथ ही यह बच्चों को खुद पर ध्यान केंद्रित करना और कमियों से अवगत होना भी सिखाता है। 
योग बच्चों को उनकी भावनाओं के साथ पहचान, नियंत्रण और व्यवहार करने में मदद करता है। यह उनकी मन की स्थितियों को नियंत्रित करता है।

योग भीतर की खुशी भी खोजने में मदद करता है, जिससे सोच सकारात्मक होती है। यही सोच कठिन से कठिन काम को कर गुजरने के लिए प्रेतित करती है। साथ ही हिम्मत बांधती है कि कैसी भी परिस्थिति आए, घबराएं नहीं और लक्ष्य से डगमगाएं नहीं। कभी न कभी सफलता अवश्य मिलेगी।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed