फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

योग टिप्स: घुटनों पर पड़ता है ज्यादा दबाव? इन योगासनों से मिल सकती है राहत, जानें सही तरीका

Fri, 25 Sep 2026 01:04 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Fri, 25 Sep 2026 01:04 PM IST
सार

Knee Pain Relief: अगर उठने या बैठने के दौरान आपके घुटनों पर दबाव पड़ता है या दर्द रहता है तो कुछ योगासनों का अभ्यास राहत दिला सकता है। घुटनों से लेकर कूल्हों तक के दर्द और जकड़न में योगाभ्यास लाभकारी हो सकता है।

विज्ञापन
Knee Pain Relief: These Simple Yoga Poses May Help Reduce Pressure on Your Knees
घुटनों के दर्द से राहत दिलाने के लिए योग - फोटो : AI

Yoga Tips For Knee Pain: घुटनों पर लगातार दबाव पड़ने से दर्द, अकड़न और चलने-फिरने में परेशानी महसूस हो सकती है। लंबे समय तक बैठने, गलत पोस्चर, ज्यादा वजन, शारीरिक गतिविधि की कमी या जरूरत से ज्यादा exercise जैसी वजहों से घुटनों पर अतिरिक्त स्ट्रेस पड़ सकता है।



ऐसे में नियमित और हल्की शारीरिक एक्टिविटी के साथ कुछ योगासन शरीर का लचीलापन और आसपास की मांसपेशियों की बल को बेहतर बनाए रखने में मदद कर सकते हैं। हालांकि, घुटनों में तेज दर्द, सूजन या चोट होने पर योगासन करने से पहले डॉक्टर या फिजियोथेरिपिस्ट की सलाह लेना जरूरी है।

Knee Pain Relief: These Simple Yoga Poses May Help Reduce Pressure on Your Knees
ताड़ासन - फोटो : istock

ताड़ासन से करें शुरुआत

  • ताड़ासन शरीर की मुद्रा सुधारने और पैरों की मांसपेशियों को सक्रिय करने वाला आसान योगासन है।
  • इसे करते समय शरीर को सीधा रखते हुए वजन दोनों पैरों पर समान रूप से रखने की कोशिश करें।
  • शुरुआत में कुछ सेकंड तक इसे करना पर्याप्त है।


कैसे करें ताड़ासन?

  • सीधे सावधान मुद्रा में खड़े हो जाएं और पैरों के बीच थोड़ा अंतर रखें। 
  • गहरी सांस लेते हुए दोनों हाथों को सिर के ऊपर उठाएं और उंगलियों को आपस में बांध (इंटरलॉक) लें। 
  • हथेलियों का रुख आसमान की तरफ रखें और हाथों को ऊपर की ओर तानें। 
  • अपनी एड़ियों को उठाते हुए पैर के पंजों (उंगलियों) पर खड़े होने का प्रयास करें।
  • पैरों से लेकर हाथों की उंगलियों तक पूरे शरीर में खिंचाव महसूस करें। 
  • इस अवस्था में 25 से 30 सेकंड तक सामान्य रूप से सांस लेते हुए रुकें।
  • सांस छोड़ते हुए धीरे-धीरे सामान्य अवस्था में वापस आ जाएं। 

ताड़ासन के मुख्य फायदे
  • शारीरिक पोस्चर: गलत मुद्रा (Bad Posture) और रीढ़ की हड्डी की समस्याओं को ठीक करता है।
  • लचीलापन: पूरे शरीर को स्ट्रेच करके मांसपेशियों को टोन और लचीला बनाता है।
  • लंबाई बढ़ाने में मददगार: बच्चों और युवाओं में लंबाई (Height) बढ़ाने में सहायता करता है।
  • दर्द से राहत: पीठ दर्द और गर्दन के तनाव को कम करने में फायदेमंद है।
  • संतुलन: शारीरिक और मानसिक संतुलन तथा स्थिरता में सुधार करता है। 

Knee Pain Relief: These Simple Yoga Poses May Help Reduce Pressure on Your Knees
सेतुबंधासन - फोटो : Istock

सेतुबंधासन

  • सेतुबंधासन पैरों और कूल्हें की मांसपेशियों को सक्रिय करने में मदद कर सकता है।
  • कमर दर्द में राहत: नियमित अभ्यास से रीढ़ की हड्डी और पीठ की मांसपेशियां मजबूत होती हैं।
  • थायराइड नियंत्रण: यह गले और थायराइड ग्रंथि को उत्तेजित करता है, जिससे थायराइड की समस्या में लाभ मिलता है।
  • तनाव मुक्ति: मन को शांत रखता है और डिप्रेशन व चिंता को कम करता है।
  • लचीलापन: छाती, कूल्हे और गर्दन की मांसपेशियों में खिंचाव लाकर उन्हें लचीला बनाता है।


सेतुबंधासन का अभ्यास कैसे करें?

स्टेप 1- सेतुबंधासन योग करने के लिए सबसे पहले पीठ के बल लेट जाएं और हाथों को बगल में रखें।
स्टेप 2- अब धीरे-धीरे अपने पैरों को घुटनों से मोड़कर हिप्स के पास ले आएं।
स्टेप 3- हिप्स को जितना हो सके फर्श से ऊपर की तरफ उठाएं।
स्टेप 4- कुछ देर के लिए इस स्थिति में सांस को रोककर रखें और फिर सांस छोड़ते हुए वापस पूर्ववत अवस्था में आ जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Knee Pain Relief: These Simple Yoga Poses May Help Reduce Pressure on Your Knees
भुजंगासन - फोटो : Amar Ujala

भुजंगासन

भुजंगासन शरीर के ऊपरी हिस्से के लचीलेपन के लिए उपयोगी माना जाता है। इन्हें आराम से और नियंत्रित तरीके से करना चाहिए।

भुजंगासन कैसे करें?

  • योग मैट पर पेट के बल लेट जाएं।
  • दोनों हथेलियां कंधों के पास जमीन पर रखें।
  • गहरी सांस लेते हुए धीरे-धीरे सिर और छाती ऊपर उठाएं।
  • कमर तक शरीर जमीन से ऊपर उठाएं।
  • 20-30 सेकंड तक इस स्थिति में रहें।
  • धीरे-धीरे वापस सामान्य स्थिति में आ जाएं।



योग करते समय रखें सावधानी

घुटनों में दर्द होने पर बहुत गहरे स्क्वाट या ऐसे आसनों से बचें जिनमें दर्द बढ़ता हो। किसी भी आसन के दौरान तेज दर्द महसूस हो तो तुरंत रुक जाएं। नियमित अभ्यास के साथ सही पोस्चर, पर्याप्त आराम और वजन प्रबंधन भी घुटनों की सेहत के लिए महत्वपूर्ण हैं।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed