फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सेहत की बात: क्या अंडा खाने से कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है? जानिए इस बात में कितनी सच्चाई

Fri, 25 Sep 2026 08:00 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Fri, 25 Sep 2026 08:00 PM IST
सार

अंडे की जर्दी में कोलेस्ट्रॉल होता है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि अंडा खाने से आपको कोलेस्ट्रॉल की दिक्कत हो जाएगी। स्वस्थ लोगों के संतुलित आहार में रोज दो-तीन अंडा शामिल किए जा सकते हैं।

विज्ञापन
Does Eating Eggs Raise Cholesterol know Eggs Myths vs Facts
अंडे कितने हेल्दी? - फोटो : Amarujala.com/AI

अंडे हमारे दैनिक खान-पान का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। इसमें प्रोटीन के साथ कई जरूरी पोषक तत्व होते हैं, यही कारण है कि इसे सुपरफूड माना जाता रहा है। पर क्या अंडे वास्तव में उतने ही फायदेमंद हैं जितना हम सुनते आ रहे हैं?



ये सवाल इसलिए उठता है क्योंकि कई रिपोर्ट में दावा किया जाता रहा है कि अंडे की जर्दी में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा होती है, ऐसे में रोज अंडा खाने से खून में कोलेस्ट्रॉल बढ़ सकता है जो दिल की बीमारी का खतरा बढ़ाने वाला हो सकता है। तो क्या हमें अंडे नहीं खाने चाहिए, क्या दिल की मरीजों के लिए अंडे खाने मुसीबतों को बढ़ाने वाला हो सकता है?

अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन के अनुसार संतुलित आहार में रोज अंडे को शामिल किया जा सकता है। ज्यादातर लोगों के लिए रोजना 1-2 अंडे खाने को स्वास्थ्यवर्धक माना जाता रहा है। तो क्या अंडे को लेकर फैली जानकारियां महज अफवाह हैं?

Does Eating Eggs Raise Cholesterol know Eggs Myths vs Facts
कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का खतरा - फोटो : Adobe Stock

मिथ: अंडा खाते ही कोलेस्ट्रॉल बढ़ जाएगा

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, अंडा खाने से कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की बात पूरी तरह से सही नहीं है। एक बड़े आकार अंडे में लगभग 200 मिलीग्राम डाइटरी कोलेस्ट्रॉल होता है, जो मुख्य रूप से जर्दी में होता है। जिस कोलेस्ट्रॉल को लेकर हम सबसे ज्यादा चिंतित रहते हैं वो केवल खाने से मिलने वाले कोलेस्ट्रॉल पर से नहीं बढ़ता है। आहार में संतृप्त वसा की मात्रा, आपका वजन, शारीरिक गतिविधि जैसी स्थितियां इसका खतरा बढ़ाने वाली मानी जाती हैं।
 

  • अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन के अनुसार स्वस्थ व्यक्ति अपने संतुलित आहार में रोज एक पूरा अंडा शामिल कर सकते हैं। 
Does Eating Eggs Raise Cholesterol know Eggs Myths vs Facts
अंडे की जर्दी और इसके नुकसान - फोटो : Freepik

मिथक: अंडे की जर्दी निकाल दें तो अंडा ज्यादा हेल्दी हो जाता है

अंडे की सफेदी प्रोटीन का अच्छा स्रोत है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि जर्दी बेकार या नुकसानदायक है। जर्दी में प्रोटीन के साथ कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जिनमें विटामिन ए, विटामिन डी, विटामिन बी12, कोलीन और कुछ खनिज शामिल हैं। कोलीन शरीर में कोशिकाओं के काम और दिमाग से जुड़ी कई प्रक्रियाओं के लिए जरूरी पोषक तत्व है।
 

  • अगर आपको केवल प्रोटीन की जरूरत हो तो सफेद भाग खाना अच्छा विकल्प हो सकता है। लेकिन रोजना 1-2 पूरा अंडा खाने से नुकसान नहीं होता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Does Eating Eggs Raise Cholesterol know Eggs Myths vs Facts
कच्चे अंडे फायदेमंद या नुकसानदायक - फोटो : AdobeStock

मिथक: कच्चा अंडा ज्यादा ताकत देता है

जिम या शरीर की ताकत बढ़ाने के नाम पर कच्चा अंडा पीना काफी लोकप्रिय है, लेकिन इससे कोई खास अतिरिक्त फायदा साबित नहीं हुआ है। 
 

  • अंडे को पकाने से उसका प्रोटीन शरीर के लिए ज्यादा आसानी से पचने और इस्तेमाल होने योग्य हो जाता है।
  • इसके अलावा कच्चे अंडे में साल्मोनेला जैसे हानिकारक बैक्टीरिया मौजूद होने का जोखिम रहता है। इससे उल्टी, दस्त, पेट दर्द और बुखार जैसी समस्या हो सकती है। 
विज्ञापन
Does Eating Eggs Raise Cholesterol know Eggs Myths vs Facts
वजन बढ़ने की समस्या - फोटो : Adobe stock

मिथक: अंडा खाने से वजन तेजी से बढ़ता है

सामान्य अंडे में अच्छी मात्रा में प्रोटीन होता है और वह पेट को भरा हुआ महसूस कराने में मदद कर सकता है। यही वजह है कि संतुलित डाइट में अंडे को वजन नियंत्रित करने वाले भोजन का हिस्सा भी बनाया जा सकता है।
 

  • वजन बढ़ना या घटना इस बात पर निर्भर करता है कि आप पूरे दिन में कितनी कैलोरी ले रहे हैं, कितनी शारीरिक गतिविधि  करते हैं और बाकी डाइट कैसी है? 1-2 अंडा खाने से इसपर असर नहीं होता।





--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed