फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Yoga Tips: स्ट्रेस की वजह से नहीं आती नींद तो इन योगासनों से करें दिन की शुरुआत

Fri, 02 Jun 2023 10:44 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Fri, 02 Jun 2023 10:44 AM IST
विज्ञापन
Perform These Yoga Asanas to Get Out of Anxiety and Stress Know Yoga Poses
sleep - फोटो : istock

Yoga Asanas to Get Out of Anxiety and Stress: भागदौड़ भरी जिंदगी में आराम न मिलने के कारण, काम के दबाव के कारण तनाव हो सकता है। तनाव या अवसाद की स्थिति कई गंभीर समस्याओं का कारण बन सकती है। तनाव के कारण सबसे पहले नींद की शिकायत हो जाती है। पूरे दिन के कामकाज के बाद शरीर थक जाता है। वहीं जब वह रात में बिस्तर पर आराम करता है तो नींद नहीं आती है। लोग सोना तो चाहते हैं लेकिन तरह तरह के विचार मस्तिष्क में आने से नींद नहीं आती है। नींद न पूरी होने से थकान, उलझन, आंखों में दर्द और मानसिक व शारीरिक समस्याएं हो सकती हैं। तनाव के कारण अनिद्रा की समस्या को दूर करने के लिए योगासन असरदार होता है।  



योगासनों के अभ्यास से मन शांत रहता है और शरीर को भी आराम मिलता है। तनाव के कारण होने वाली अनिद्रा की समस्या को योगासनों के अभ्यास से कम किया जा सकता है। अगली स्लाइड्स में जानिए चार योगासनों के बारे में जो तनाव कम करके नींद न आने की शिकायत को खत्म करने में असरदार हैं।
 

Perform These Yoga Asanas to Get Out of Anxiety and Stress Know Yoga Poses
Viparita Karani - फोटो : istock

विपरीत करणी आसन

इस आसन को करने के लिए मैट पर आराम से लेट जाएं। हाथों को सीधा जमीन पर रखकर पैरों को ऊपर की ओर उठाएं। पैरों की ऊपर की ओर उठाते हुए 90 डिग्री का कोण बना लें। अब पैरों के साथ नितंबों को भी ऊपर की ओर उठाते हुए नीचे तकिया रख लें। इस स्थिति में कुछ मिनट रहें।

Perform These Yoga Asanas to Get Out of Anxiety and Stress Know Yoga Poses
Balasana - फोटो : istock

बालासन

वज्रासन की अवस्था में बैठकर माथे को जमीन पर लगा लें। दोनों हाथों को जमीन पर रखकर जांघों से छाती पर दबाव डालें। इस अवस्था में दो-चार मिनट रह सकते हैं। इस आसन से दिमाग और मन शांत रहता है। तनाव दूर होता है और नींद अच्छी आती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Perform These Yoga Asanas to Get Out of Anxiety and Stress Know Yoga Poses
sukhasana - फोटो : instagram

सुखासन

आराम से बैठकर पैरों को आगे की ओर फैला लें। दाएं पैर को बाएं घुटने के नीचे और बाएं पैर को दाएं घुटने के नीचे रखें। पीठ को एकदम सीधा रखकर आंखों को बंद करें। शरीर को शांत अवस्था में ढीला छोड़ दें। इस अवस्था में कुछ देर श्वास लेते हुए दस मिनट तक इसी मुद्रा में रहें। सामान्य अवस्था में वापस आ जाएं।

विज्ञापन
Perform These Yoga Asanas to Get Out of Anxiety and Stress Know Yoga Poses
yoga - फोटो : istock

नोट: यह लेख योग गुरु के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी विशेषज्ञ से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed