Yoga For Workers: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों के पास खुद के लिए समय निकालना सबसे बड़ी चुनौती बन गया है। ऑफिस का काम, घर की जिम्मेदारियां और लगातार बढ़ता स्क्रीन टाइम न सिर्फ शारीरिक बल्कि मानसिक स्वास्थ्य पर भी असर डाल रहा है। ऐसे में फिट रहने के लिए घंटों जिम में पसीना बहाना हर किसी के लिए संभव नहीं होता। यही वजह है कि योग आज दुनिया भर में सबसे लोकप्रिय और प्रभावी फिटनेस तरीकों में से एक बन चुका है।
हर साल 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य लोगों को योग के महत्व के प्रति जागरूक करना है। अच्छी बात यह है कि योग करने के लिए आपको घंटों का समय नहीं चाहिए। कुछ ऐसे योगासन भी हैं जिन्हें आप रोजाना सिर्फ 10 से 15 मिनट में कर सकते हैं और शरीर व मन दोनों को स्वस्थ रख सकते हैं।
अगर आप भी अक्सर यह कहते हैं कि "समय नहीं मिलता", तो यह आर्टिकल आपके लिए है। यहां हम आपको 5 ऐसे योगासनों के बारे में बता रहे हैं जो कम समय में ज्यादा लाभ देने के लिए जाने जाते हैं। नियमित अभ्यास से आप ऊर्जा, लचीलापन, मानसिक शांति और बेहतर फिटनेस महसूस कर सकते हैं।
2 of 6
सूर्य नमस्कार
- फोटो : Amar Ujala
सूर्य नमस्कार
सूर्य नमस्कार को कई योगासनों का संयोजन माना जाता है। इसे रोजाना 5 से 10 मिनट करने से शरीर की मांसपेशियां सक्रिय होती हैं, लचीलापन बढ़ता है और कैलोरी बर्न करने में भी मदद मिलती है। व्यस्त लोगों के लिए यह एक संपूर्ण वर्कआउट माना जाता है।
वृक्षासन
अगर आपका अधिकांश समय कंप्यूटर या मोबाइल स्क्रीन के सामने बीतता है, तो वृक्षासन आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। यह शरीर का संतुलन सुधारने के साथ-साथ मानसिक फोकस बढ़ाने में भी मदद करता है। इसे करने में सिर्फ कुछ मिनट लगते हैं।
4 of 6
भुजंगासन
- फोटो : Amar ujala
भुजंगासन
लंबे समय तक बैठकर काम करने वालों को अक्सर कमर और पीठ दर्द की शिकायत रहती है। भुजंगासन रीढ़ की हड्डी को मजबूत बनाने और शरीर को स्ट्रेच करने में मदद करता है। यह तनाव कम करने और ऊर्जा बढ़ाने के लिए भी लोकप्रिय योगासन है।
वज्रासन
खाना खाने के बाद किया जाने वाला वज्रासन पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में मदद करता है। यह एक आसान योग मुद्रा है जिसे लगभग हर उम्र के लोग कर सकते हैं। व्यस्त दिनचर्या में भी इसे आसानी से शामिल किया जा सकता है।