Yoga Karne Se Pahle 10 Galtiyan: हर साल 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है और इस दिन लाखों लोग स्वस्थ जीवन की शुरुआत करने के लिए योग अपनाने का संकल्प लेते हैं। योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं बल्कि शरीर, मन और आत्मा को संतुलित करने की एक प्राचीन भारतीय पद्धति है। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव, अनिद्रा, मोटापा और मानसिक दबाव जैसी समस्याओं से राहत पाने के लिए लोग तेजी से योग की ओर आकर्षित हो रहे हैं।
हालांकि, उत्साह में कई लोग योग शुरू तो कर देते हैं लेकिन शुरुआती दिनों में कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते हैं जो उनके स्वास्थ्य पर उल्टा असर डाल सकती हैं। गलत तरीके से योग करने पर मांसपेशियों में खिंचाव, कमर दर्द, गर्दन में दर्द या अन्य शारीरिक समस्याएं पैदा हो सकती हैं। इतना ही नहीं, कई बार लोग अपेक्षित परिणाम न मिलने पर योग छोड़ भी देते हैं।
विशेषज्ञों का कहना है कि योग का पूरा लाभ तभी मिलता है जब इसे सही समय, सही तकनीक और सही मार्गदर्शन के साथ किया जाए। अगर आप भी इस योग दिवस पर योग शुरू करने की योजना बना रहे हैं, तो पहले उन 10 आम गलतियों के बारे में जान लेना जरूरी है जिन्हें ज्यादातर शुरुआती लोग अनजाने में दोहरा देते हैं।
2 of 7
बैठने का पोस्चर
- फोटो : Adobe Stock
खाना खाने के तुरंत बाद योग करना
- योग करने से पहले पेट का हल्का या खाली होना जरूरी माना जाता है।
- भोजन के तुरंत बाद योग करने से पाचन तंत्र पर दबाव पड़ सकता है।
- इससे गैस, एसिडिटी या असहजता महसूस हो सकती है।
- विशेषज्ञों के अनुसार भोजन के कम से कम 2 से 3 घंटे बाद ही योग करना चाहिए।
3 of 7
वार्म-अप को नजरअंदाज करना
- फोटो : AI
वार्म-अप को नजरअंदाज करना
- कई लोग सीधे कठिन आसनों से शुरुआत कर देते हैं।
- इससे मांसपेशियों और जोड़ों पर अचानक दबाव पड़ता है।
- योग शुरू करने से पहले 5 से 10 मिनट का हल्का वार्म-अप शरीर को तैयार करता है।
- ऐसा करने से चोट लगने का जोखिम कम करता है।
4 of 7
couple yoga
- फोटो : Adobe stock
दूसरों की नकल करने की कोशिश
- सोशल मीडिया पर देखकर कठिन योगासन करने की कोशिश करना खतरनाक साबित हो सकता है।
- हर व्यक्ति की शारीरिक क्षमता अलग होती है।
- अपने शरीर की सीमाओं को समझें और धीरे-धीरे अभ्यास बढ़ाएं।
सांस लेने की गलत तकनीक अपनाना
योग में श्वास का उतना ही महत्व है जितना आसनों का।
कई लोग आसन करते समय सांस रोक लेते हैं या अनियमित तरीके से सांस लेते हैं।
सही श्वास तकनीक शरीर में ऑक्सीजन का स्तर बेहतर बनाती है और मन को शांत रखने में मदद करती है।