फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

International Yoga Day 2025: 21 जून को योग दिवस क्यों मनाया जाता है? जानिए इतिहास, महत्व और इस साल की थीम

Fri, 20 Jun 2025 10:31 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Fri, 20 Jun 2025 10:31 AM IST
सार

International Yoga Day 2025: इस साल 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। आइए जानते हैं कि योग दिवस मनाने की शुरुआत कब और कहां से हुई। इस साल की थीम क्या है और योग के क्या लाभ हैं।

विज्ञापन
International Yoga Day 2025 date theme significance Yog Divas kab manaya jata hai
योग दिवस 2025 - फोटो : Adobe

International Yoga Day 2025: शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए एक अच्छी जीवनशैली को अपनाना चाहिए। हालांकि व्यस्त लाइफस्टाइल के कारण आप खुद के शरीर और दिल व दिमाग को समय नहीं दे पाते। धीरे-धीरे शरीर और मस्तिष्क दोनों पर दबाव पड़ने लगता है और आप थकावट महसूस करने लगते हैं। इससे सेहत पर बुरा असर पड़ता है। अब इस स्थिति में आकर आप डाक्टर के चक्कर लगाते हैं। दवाओं पर आश्रित होने लगते हैं और स्वस्थ रहने के लिए कई चीजों से परहेज करने के लिए मजबूर हो जाते हैं। ऐसी स्थिति से बचने के लिए प्राकृतिक तरीके से शरीर और मस्तिष्क दोनों को मजबूत बनाएं। इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के साथ ही कई बीमारियों से बचने के लिए योग एक प्राकृतिक उपाय है।



योग के कई लाभ हैं, जिसके बारे में दुनियाभर को जागरूक करने के लिए हर साल 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। योग दिवस शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक लाभों के प्रति जागरूकता फैलाने का एक वैश्विक प्रयास है। 2025 में 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। आइए जानते हैं कि योग दिवस मनाने की शुरुआत कब और कहां से हुई। इस साल की थीम क्या है और योग के क्या लाभ हैं।

International Yoga Day 2025 date theme significance Yog Divas kab manaya jata hai
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 - फोटो : Adobe

योग दिवस कब मनाया जाता है?

हर साल अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को मनाया जाता है। योग दिवस मनाने के लिए 21 जून का दिन इसलिए चुना गया क्योंकि यह वर्ष का सबसे लंबा दिन होता है, जिसे गर्मी का संक्रांति दिवस भी कहा जाता है। यह दिन योग के लिए प्रतीकात्मक रूप से महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह आत्म-जागरूकता और आध्यात्मिक ऊर्जा का समय माना जाता है।

International Yoga Day 2025 date theme significance Yog Divas kab manaya jata hai
योग दिवस मनाने का उद्देश्य - फोटो : Freepik

योग दिवस क्यों मनाया जाता है?

  • शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए योग दिवस मनाने की शुरुआत हुई
  • इस दिन के जरिए योग के लाभों के प्रति वैश्विक जागरूकता फैलाई जाती है।
  • आंतरिक शांति और संतुलन को प्रोत्साहित करने के लिए योग दिवस मनाने की शुरुआत हुई।
  • समाज में एकता और सद्भाव को बढ़ावा देने के लिए वैश्विक स्तर पर योग दिवस मनाने के लिए भारत ने प्रस्ताव रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
International Yoga Day 2025 date theme significance Yog Divas kab manaya jata hai
योग दिवस 2025 - फोटो : Adobe

योग दिवस 2025 की थीम

प्रत्येक वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस एक खास विषय पर आधारित होता है। इस साल योग दिवस 2025 की थीम है Yoga for One Earth, One Health यानी एक पृथ्वी और एक स्वास्थ्य के लिए योग। यह थीम पृथ्वी पर हर व्यक्ति के स्वास्थ्य के लिए योग को प्रोत्साहित करने पर आधारित है। इस थीम का उद्देश्य व्यक्तिगत और वैश्विक स्वास्थ्य के बीच संबंध को उजागर करना है। साथ ही पर्यावरणीय संतुलन और सतत विकास में योग की भूमिका को रेखांकित करना भी है। 

विज्ञापन
International Yoga Day 2025 date theme significance Yog Divas kab manaya jata hai
योग करते पीएम मोदी - फोटो : एजेंसी

योग दिवस का इतिहास 

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 27 सितंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा में योग दिवस का प्रस्ताव रखा था। इसी वर्ष 11 दिसंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र ने इस प्रस्ताव को स्वीकार किया और 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने की घोषणा की। जिसके बाद पहला योग दिवस 21 जून 2015 को मनाया गया, जिसमें दुनिया भर से लाखों लोगों ने भाग लिया।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed