फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

International Yoga Day 2024: पहली बार करने जा रहे योगाभ्यास तो इन आसनों से करें शुरुआत

Fri, 21 Jun 2024 07:40 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Fri, 21 Jun 2024 07:40 AM IST
सार

अगर पहली बार योग करने जा रहे हैं तो सरल योगासनों का अभ्यास करें। कोशिश करें कि योग गुरु या किसी विशेषज्ञ की निगरानी में ही योगाभ्यास की शुरुआत करें। यहां पहली बार योग कर रहे लोगों के लिए सरल और फायदेमंद योगासनों के बारे में विस्तृत जानकारी दी जा रही है।

विज्ञापन
International Yoga Day 2024 Yoga Asanas For Beginners Yoga Poses
exercise, yoga - फोटो : istock

Yoga Asanas For Beginners: 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। इस दिन दुनिया के कई देशों के नागरिक सामूहिक रूप से योग करते हैं और स्वस्थ रहने का प्रण लेते हैं। योग भारत की संस्कृति से निकली एक ऐसी विधा है जो शारीरिक और मानसिक रूप से व्यक्ति को स्वस्थ बनाती है। भारत ने योग का प्रचार प्रसार करके दुनिया को योग के महत्व के बारे में बताया और वैश्विक स्तर पर योग दिवस मनाने की शुरुआत की। 



योग के कई गुण हैं। यह मानसिक शांति, याददाश्त बढ़ाने, तनाव कम करने समेत कई मानसिक विकारों को जड़ से खत्म करने में कारगर है। वहीं शारीरिक सक्रियता बढ़ाकर योग बाहरी और आंतरिक अंगों को मजबूती प्रदान करता है और रोगों से दूर रखता है। 

योग को किसी भी उम्र या लिंग के लोग कर सकते हैं। इस योग दिवस के उपलक्ष्य में आप भी अपनी जीवनशैली में योग को शामिल करके स्वस्थ तन व मन पा सकते हैं। हालांकि अगर पहली बार योग करने जा रहे हैं तो सरल योगासनों का अभ्यास करें। कोशिश करें कि योग गुरु या किसी विशेषज्ञ की निगरानी में ही योगाभ्यास की शुरुआत करें। 

यहां पहली बार योग कर रहे लोगों के लिए सरल और फायदेमंद योगासनों के बारे में विस्तृत जानकारी दी जा रही है।  

International Yoga Day 2024 Yoga Asanas For Beginners Yoga Poses
bhujangasana - फोटो : Pexel

भुजंगासन या सर्पासन

भुजंगासन में शरीर की मुद्रा सांप जैसी होती है, इसलिए इस आसन को सर्पासन भी कहते हैं। इस आसन के अभ्यास से पीठ की मांसपेशियां मजबूत होती हैं। पाचन, लिवर और किडनी के कार्यों में सुधार होता है। साथ ही रीढ़ की हड्डी मजबूत, तनाव और थकान दूर होती है।

Bhujangasana: भुजंगासन के फायदे, अभ्यास का सही तरीका और सावधानियां

International Yoga Day 2024 Yoga Asanas For Beginners Yoga Poses
उत्तानासन - फोटो : istock

उत्तानासन

उत्तानासन के अभ्यास के दौरान शरीर दिल के नीचे होता है। इस कारण रक्त प्रवाह पैरों की बजाए सिर की तरफ से होने लगता है, जिससे दिमाग में रक्त और ऑक्सीजन की अच्छी खासी मात्रा पहुंचने लगती है।

Uttanasana: उत्तानासन करने के फायदे, जानिए इस योग के अभ्यास का सही तरीका और सावधानियां

विज्ञापन
विज्ञापन
International Yoga Day 2024 Yoga Asanas For Beginners Yoga Poses
पश्चिमोत्तानासन योग - फोटो : amar ujala

पश्चिमोत्तानासन

पश्चिमोत्तानासन योग के लिए मानसिक रूप से केंद्रित होने और लचीलापन की अधिक आवश्यकता होती है। शुरुआत में इसका अभ्यास थोड़ा कठिन हो सकता है, पर समय के साथ आप इसमें अभ्यस्त होते जाते हैं। संपूर्ण स्वास्थ्य को बेहतर रखने में पश्चिमोत्तानासन योग का दैनिक अभ्यास आपकी मदद कर सकता है।

इन स्वास्थ्य समस्याओं में बहुत कारगर है पश्चिमोत्तानासन योग का अभ्यास, जानिए विशेषज्ञों की सलाह

विज्ञापन
International Yoga Day 2024 Yoga Asanas For Beginners Yoga Poses
अधो मुख श्वासन - फोटो : amar ujala

अधोमुख शवासन

बालों के विकास के लिए यह सबसे अच्छा आसन माना जाता है। इस आसन के अभ्यास से सिर के भागों में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ावा मिलता है, जिससे हेयर फॉलिकल्स को पोषण मिलता है। इस आसन के कई अन्य लाभ भी है।

-------

नोट: यह लेख योगगुरु के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी विशेषज्ञ से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed