फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सलाह: हार्मोन्स में असंतुलन से परेशान लोगों के लिए राहत, इन चार योगासनों से मिलेंगे अविश्वसनीय लाभ

Sun, 25 Jul 2021 12:44 PM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Sun, 25 Jul 2021 12:44 PM IST
विज्ञापन
how to balance hormones by yoga, best yoga poses for you
हार्मोन असंतुलन की समस्या (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

शरीर के उत्तम स्वास्थ्य के लिए हार्मोन्स का संतुलित रहना बेहद आवश्यक माना जाता है। हार्मोन हमारे शरीर को ऊर्जा प्राप्त करने, मेटाबॉलिज्म, मनोदशा औऱ पाचन को ठीक रखने के साथ, शरीर के विकास और प्रजनन कार्यों को व्यवस्थित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। हालांकि स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि जीवनशैली की खराब आदतों और खान-पान ठीक न होने के कारण ज्यादातर लोग हार्मोन्स के असंतुलन के शिकार हो जाते हैं। हार्मोन्स में असंतुलन मोटापा, पीसीओएस और थायरॉयड जैसे विकारों का कारण बन सकता है। 


हार्मोन्स के इस असंतुलन को ठीक करने के लिए कई तरह के उपचार उपलब्ध हैं, हालांकि यह काफी महंगे हो सकते हैं। इसीलिए आइए इस लेख में ऐसे कुछ योगासनों के बारे में जानते हैं जिनके माध्यम से शरीर में  हार्मोन्स के असंतुलन को ठीक करने में मदद मिल सकती है। यह योगासन शरीर की आंतरिक और बाहरी स्वास्थ्य समस्याओं को ठीक कर सकते है। 

how to balance hormones by yoga, best yoga poses for you
सांस वाले योग हैं बेहद फायदेमंद - फोटो : iStock

श्वास लेना और सांस छोड़ना
सांस के सभी अभ्यास शरीर के लिए बेहद फायदेमंद माने जाते हैं। इस योग को करने के लिए सबसे पहले आरामदायक स्थिति में चटाई पर बैठ जाएं। अपने हाथों को योग के आसन की मुद्रा में रखकर धीरे-धीरे सांस को अंदर लें। जब आप श्वास लेते हैं तो शरीर फैलता है और सांस छोड़ते पर यह सिकुड़ता है। गहरी सांस वाले यह योगासन शरीर को अंदर से मजबूती देने के साथ हार्मोन्स के असंतुलन को ठीक करने में सहायक हो सकते हैं। इस अभ्यास को 5-10 मिनट तक रोजाना करें।

how to balance hormones by yoga, best yoga poses for you
मकरासन योग के हैं तमाम फायदे (प्रतीकात्मक) - फोटो : pixa

मकरासन
मकरासन योग अभ्यास को रीढ़ की हड्डी, कमर और पीठ के दर्द से छुटकारा दिलाने के साथ हार्मोन्स के असंतुलन को ठीक करने में सहायक माना जाता है। इस योग को करने के लिए सबसे पहले पेट के बल लेट जाएं। अब अपने सिर और कंधों को ऊपर उठाएं और ठोड़ी को हथेलियों पर और कोहनियों को ज़मीन पर टिका लें। सांस लेते हुए माथे को ऊपर उठाएं और आराम से सांस को छोड़ें। इस अभ्यास को 20-30 बार किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
how to balance hormones by yoga, best yoga poses for you
रोजाना करें भुजंगासान का अभ्यास (प्रतीकात्मक) - फोटो : Pixabay

भुजंगासान
पेट और पीठ को आराम दिलाने के साथ यह योग अभ्यास शरीर में हार्मोन्स के असंतुलन को ठीक करता है। इस अभ्यास को करने के लिए सबसे पहले पेट के बल लेट जाइए और हथेली को कंधे के नीचे रखिए। सांस लेते हुए शरीर के अगले भाग को ऊपर की और उठाएं। 10-20 सेकंड्स के लिए इसी अवस्था में रहिए फिर सांस छोड़ते हुए सामान्य अवस्था में आ जाएं। इस अभ्यास को नियमित रूप से 10-15 बार किया जा सकता है।

विज्ञापन
how to balance hormones by yoga, best yoga poses for you
मार्जरी आसन है लाभकारी - फोटो : istock

कैट पोज (मार्जरी आसन)
शरीर के कई अंगों के लिए इस योगासन को फायदेमंद माना जाता है। इस योगासन को करने के लिए सबसे पहले हथेलियों और घुटनों को योग मैट पर रखते हुए शरीर को ऊपर उठाएं और टेबल पोज में आ जाएं। अपने पैरों के बीच गैप रखें और अपनी उंगलियों को चौड़ा करें। अब ऊपर की ओर देखते हुए श्वास अंदर लें। अपनी ठुड्डी को अपनी छाती तक ले जाकर सांस छोड़ें। इस योग का अभ्यास नियमित रूप से 10-15 बार किया जा सकता है।



-------
नोट: यह लेख योगगुरु के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed