फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

थकान और शरीर में दर्द, तो बड़े खतरे में हैं आप...जानिए बचने के 7 चमत्कारी घरेलू नुस्खे

Sun, 17 Jun 2018 09:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 17 Jun 2018 09:55 AM IST
विज्ञापन
symptoms of Liver disease, home remedies for Liver infection
back pain
थकान और शरीर में दर्द रहता है तो आप बड़े खतरे में हैं। ये जानलेवा बीमारी हो सकती है, जानिए बचने के कुछ चमत्कारी नुस्खे। अकसर सुनते हैं कि शराब पीने से लिवर खराब हो गया। लेकिन कई लोगों में बिना शराब पिए भी लिवर डैमेज होता है।
symptoms of Liver disease, home remedies for Liver infection
back pain
ऐसे कई पेशेंट हैं, जो शराब बिल्कुल नहीं पीते, फिर भी शराबियों की तरह उनके लिवर में नुकसान पहुंचता है। इस बीमारी को नॉनएल्कोहिल्क फैटी लिवर डिजीज (एनएएफएलडी) कहते हैं। एक स्टडी के मुताबिक, आम लोगों में करीब 20-30 प्रतिशत इस बीमारी से पीड़ित होते हैं, जबकि चंडीगढ़ के लिए चौंकाने वाला आंकड़ा है। पीजीआई की एक स्टडी के मुताबिक, चंडीगढ़ में करीब 53 प्रतिशत लोग फैटी लिवर से पीड़ित हैं। यह काफी बड़ा आंकड़ा है। हालांकि अब तक स्टडी प्रकाशित नहीं हुई, पर शोधकर्ताओं ने स्टडी के मुख्य प्वाइंट को शेयर किए हैं। कुछ लोगों में फैटी लिवर के बाद लिवर फाइब्रोसिस होता है, जिसे नैश (एनएएसएच) कहते हैं।
symptoms of Liver disease, home remedies for Liver infection
योग और स्वास्थ्य
साइलेंट किलर है, लक्षण कम दिखते हैं
पीजीआई के हीप्टोलॉजी डिपार्टमेंट के प्रो. अजय डुसेजा के मुताबिक, आमतौर पर इसके लक्षण बहुत कॉमन हैं या फिर शुरुआती समय में दिखते नहीं। कई बार अल्ट्रासाउंड या ब्लड जांच में इसका पता लगता है। कई बार यह देखा गया है कि जब मरीज का लिवर काफी गंभीर बीमारी से ग्रसित होता है, तब जाकर इसकी जानकारी मिलती है। ऐसे में मरीज को चाहिए कि जब इस तरह के लक्षण आएं तो डॉक्टर को जरूर दिखाएं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
symptoms of Liver disease, home remedies for Liver infection
health
लीवर खराब होने के सामान्य लक्षण
विशेषज्ञों के मुताबिक, इसके लक्षणों में थकान, पेट के राइट साइड में दर्द या शरीर में दर्द रहना, भूख न लगना, वजन कम होना, पीलिया, बुखार, कमजोरी, उल्टी, पेट में पानी भर जाना, खून की उलटियां होना, रंग काला होने लगना, पेशाब का रंग गहरा होना आदि। शुरुआती लक्षणों में मुख्य रूप से थकावट लगना। काम में मन न लगना जैसे होते हैं। इसलिए लोगों को पता नहीं चल पाता।
विज्ञापन
symptoms of Liver disease, home remedies for Liver infection
योग और स्वास्थ्य
इस वजह से होता है फैटी लिवर
डा. डुसेजा ने बताया कि फैटी लिवर की मुख्य वजह मोटापा है। ओवरवेट, उच्च ब्लड शुगर, हाइपरटेंशन और ब्लड लिपिड ज्यादा होने से फैटी लिवर होने की संभावना रहती है। जब शरीर में कैलोरी की मात्रा बढ़ती है और एक्सरसाइज नहीं करते हैं तो फैट शरीर के अलग-अलग हिस्सों में जमा होने लगता है। शरीर के दूसरे हिस्सों में जाने के अलावा फैट लिवर के अंदर भी जाता है। धीरे-धीर फैट लिवर में जमा होता और मरीज फैटी लिवर का शिकार हो जाता।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed