{"_id":"5b2375b34f1c1b254d8b6878","slug":"rbi-officers-told-tips-to-identify-real-and-fake-currency","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आपकी जेब में रखा 500\/2000 का नोट कहीं नकली तो नहीं, ऐसे करें असली की पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपकी जेब में रखा 500/2000 का नोट कहीं नकली तो नहीं, ऐसे करें असली की पहचान
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 17 Jun 2018 09:55 AM IST
विज्ञापन
Money
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नकली करेंसी से बचकर रहें और देखें कि आपकी जेब में रखा 2000 या 500 का नोट नकली तो नहीं। ऐसे कर सकते हैं असली की पहचान। चंडीगढ़ में सेक्टर-17 में स्थित आरबीआई भवन के सभागार में आयोजित दो दिवसीय रीजनल मीडिया वर्कशॉप में यह जानकारी दी गई।
Money
आरबीआई करेंसी मैनेजमेंट डिपार्टमेंट के सीजीएम अजय मिचयारी ने बताया कि फेक करेंसी को असली मुद्रा में बदल पाना इतना आसान नहीं है। हालांकि, जालसाजों द्वारा नई करेंसी की हू-ब-हू नकल करने की कोशिश की जा रही है, लेकिन अभी तक जालसाज अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हुए हैं। इसके अलावा अजय मिचयानी ने चलचित्र के माध्यम से नई करेंसी और फेक करेंसी की पहचान करने के कई महत्वपूर्ण तरीके बताए।
Money
2000 के असली नोट की पहचान
नोट को अगर रोशनी के सामने देखेंगे तो यहां पर 2000 रुपए अंकों में लिखा दिखेगा। नोट को 45 डिग्री तिरछा कर के देखेंगे तो 2000 रुपए अंकों में लिखा दिखेगा। देवनागिरी में 2000 लिखा हुआ होगा। बीच में महात्मा गांधी की तस्वीर होगी। छोटे-छोटे फॉन्ट में RBI और 2000 लिखा होगा। जब नोट को तिरछा करेंगे तो धागे का रंग हरे से बदलकर नीला हो जाएगा।

गवर्नर धारक को रुपया अदा करता है वाली लाइन होगी और गवर्नर का दस्तखत होगा। नोट को तिरछा करने पर गांधी की फोटो दिखेगी। दाईं तरफ अशोक स्तंभ होगा। दाईं तरफ ही छोटा सा 2000 उभरा हुआ लिखा होगा। दाईं ओर ही 7 लकीरें खींची होंगी। जिस साल नोट छपा है, वह साल लिखा होगा। गांधी की ऐनक वाला स्वच्छ भारत का लोगो होगा और मंगलयान की फोटो होगी। नोट पर अलग-अलग भाषाओं में 2 हजार रुपए लिखा हुआ होगा।
विज्ञापन
Money
500 के असली नोट की पहचान
नोट को अगर रोशनी के सामने देखेंगे तो यहां पर 500 रुपए अंकों में लिखा दिखेगा। नोट को 45 डिग्री तिरछा कर के देखेंगे तो 500 रुपए अंकों में लिखा दिखेगा। देवनागरी में 500 लिखा हुआ होगा। बीच में गांधी की तस्वीर होगी। छोटे-छोटे फॉन्ट में RBI और 500 लिखा होगा। जब नोट को तिरछा करेंगे तो धागे का रंग हरे से बदलकर नीला हो जाएगा। एक छोटे से गोले में 500 रुपए उभरा हुआ लिखा होगा।