फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन योगासन का नियमित अभ्यास दिलाएगा मोटापे से छुटकारा

Sat, 12 Oct 2019 09:26 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Sat, 12 Oct 2019 09:26 AM IST
विज्ञापन
5 yoga poses that easily reduce body fat
- फोटो : social media

बढ़ा हुआ वजन केवल देखने में ही खराब नहीं लगता बल्कि इसकी वजह से बहुत सारी बीमारियों का भी खतरा रहता है। इसलिए जरूरी है समय रहते शरीर के वजन को नियंत्रित कर लिया जाए। योग एक ऐसा साधन है जिसकी मदद से न केवल शरीर को सुडौल बनाया जा सकता है बल्कि यह बहुत से रोगों से भी छुटकारा दिलाने में मदद करता है। योग से वजन घटाने का सबसे बड़ा लाभ है कि यह किसी भी तरह से नुकसान नहीं करता है। तो आइए जानें वो योगासन जिनकी मदद से बढ़े हुए वजन को कम किया जा सकता है।


 
5 yoga poses that easily reduce body fat
- फोटो : pixa
चक्रासन

चक्रासन पेट की चर्बी को कम करने का सबसे बढ़िया योग है। इसे करने के लिए सबसे पहले पीठ के बल लेट जाएं। फिर घुटनों को मोड़कर, तलवों को भूमि पर अच्छे से जमाते हुए एड़ियों को नितंबों से लगाएं। कोहनियों को मोड़ते हुए हाथों की हथेलियों को कंधों के पीछे थोड़े अंतर पर रखें। इस स्थिति में कोहनियां और घुटनें ऊपर की ओर रहते हैं। सांस अंदर भरकर तलवों और हथेलियों के बल पर कमर,पेट और छाती को ऊपर की ओर उठाएं और सिर को कमर की ओर ले जाए। फिर धीरे-धीरे हाथ और पैरों के पंजों को पास लाने का प्रयास करें, इससे शरीर की आकृति चक्र जैसी बन जाएगी। अब धीरे-धीरे सांस छोड़ते हुए शरीर को ढीला कर, हाथ-पैरों के पंजों को दूर करते हुए कमर और कंधों को जमीन पर टिका दें। और फिर सामान्य अवस्था में लेट जाएं।


 
5 yoga poses that easily reduce body fat
- फोटो : pixa
भुजंगासन

पहले पेट के बल लेट जाएं और अपनी हथेलियों को अपने कंधे की सीध में लेकर जाएं। इस दौरान  अपने दोनों पैरों के बीच की दूरी को कम करें साथ ही पैर को सीधा तथा तना हुआ रखें। अब सांस भरते हुए शरीर के अगले हिस्से को नाभि तक उठाएं। ध्यान रखें कि कमर के ऊपर ज्यादा जोर न पड़े। धीरे-धीरे क्षमता बढ़ाने का प्रयास करें। योग के अभ्यास के समय धीमे सांस भरे और फिर छोड़ें।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
5 yoga poses that easily reduce body fat
पाद हस्तासन

पादहस्तासन के लिए आपको सीधे खड़े होने की जरूरत है. अपने कूल्हों से झुके और अपनी अंगुलियों के साथ अपने पैरों को छूने की कोशिश करें। कुछ सेकेंड के लिए ऐसे ही रहें और फिर इन्हें मुक्त कर दें। नीचे की ओर झुकने पर पेट पर दबाव पड़ता है जिससे पेट की चर्बी कम होने में मदद मिलती है।



 
विज्ञापन
5 yoga poses that easily reduce body fat
- फोटो : twitter
अर्ध चंद्रासन
अर्ध चंद्रासन करने के लिए सबसे पहले दोनों पैरो की एड़ी और पंजों को मिलाकर खड़े हो जाएं। दोनों हाथों को कमर से सटाकर रखें। इसके बाद दांए हाथ को उठाकर और कंधे के समानांतर लाएं। हथेली आसमान की ओर होनी चाहिए। इसे आसन को करते समय ध्यान रहे कि बायां हाथ कमर पर ही रहे। अब बांई ओर झुके, इस दौरान आपका बायां हाथ स्वयं ही नीचे खिसकता जायेगा। याद रहे कि बाएं हाथ की हथेली बाएं पैर से अलग न हटने पाए। इसी स्थिति में 30-40 सेकंड तक रहे, फिर धीरे धीरे सामान्य स्थिति में आएं।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed