फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

World Environment Day 2020: पर्यावरण को बचाने की दिशा में आप भी कर सकते हैं ये छोटे प्रयास

Fri, 05 Jun 2020 09:06 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Fri, 05 Jun 2020 09:06 AM IST
विज्ञापन
world environment day 2020 small things you can do for save nature
विश्व पर्यावरण संरक्षण दिवस - फोटो : social site

हर साल 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। पूरी दुनिया में इस दिन लोगों को प्रकृति और प्राकृतिक संसाधनों को बचाने के लिए जागरूक किया जाता है। जिससे कि इंसान के साथ ही पृथ्वी पर सभी जीव-जन्तु और पेड़-पौधे भी जिंदा रह सकें। दुनियाभर में होने वाले तमाम तरह के आयोजनों के जरिए भले ही पर्यावरण के प्रति जागरुक किया जाता हो लेकिन कोरोना वायरस के कहर के बाद देशों में लगे लॉकडाउन ने जहां बहुत सारी इंसानी गतिविधियों को रोक दिया तो प्रकृति ने खुद को एक बार फिर से संवार लिया है। कोरोना वायरस का कहर एक तरह से इंसान के लिए चेतावनी है कि यदि उनसे अपनी गतिविधियों के जरिए पर्यावरण को सुधारने का प्रयास नहीं किया तो वो प्रकृति अपने रास्ते खुद बना लेगी। इसलिए हर इंसान को अपनी तरफ से पर्यावरण को बचाने के लिए कोशिश करनी चाहिए। भले ही ये कोशिश छोटी हो लेकिन होनी चाहिए। क्योंकि कहा गया है 'बूंद-बूंद से घड़ा भरता है।' हर इंसान की छोटी कोशिश ही एक दिन बड़ा रूप लेगी। तो आइए जानें वो कौन से काम है जिन्हें कर आप भी पर्यावरण को बचाने में सहयोग कर सकते हैं।


 
world environment day 2020 small things you can do for save nature
विश्व पर्यावरण दिवस - फोटो : अमर उजाला
पानी का बचाव

हवा और पानी जीवन के दो जरूरी तत्व हैं। जिनके बिना जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती। इसलिए पानी को बर्बाद होने से बचाइए। घर में किए जाने वाले कामों से ही आप पानी की बर्बादी की रोक सकते हैं। नहाते समय, कपड़ा धोते समय और साफ-सफाई के समय आप पानी को कम इस्तेमाल कर इस काम में सहयोग दे सकते हैं। 



 
world environment day 2020 small things you can do for save nature
Environment

ऐसे रोजाना के बहुत से काम है जिनमें आप पानी की बेवजह बर्बादी को रोक सकते हैं। जैसे दांत साफ करते समय या शेविंग के समय बहुत लोग सिंक का नल खुला रखते हैं। जिसकी वजह से बहुत सा पानी नालियों में जाकर खराब हो जाता है। घर में इस्तेमाल होने वाले पानी को रिसाइकल करें। घर में किसी भी तरह का पानी का लीकेज हो तो उसे फौरन ठीक करवाएं। हर छोटी चीज में पानी के इस्तेमाल को कम कर पानी की बर्बादी को रोका जा सकता है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन
world environment day 2020 small things you can do for save nature
विश्व पर्यावरण दिवस

बिजली बनाने के लिए पानी का उपयोग किया जाता है। इसलिए पानी की बर्बादी को रोकने का एक तरीका बिजली की खपत को कम करना भी है। कमरे से निकलते समय लाइट, पंखा और एसी बंद कर दें। लैपटॉप और कंप्यूटर को टर्न ऑफ करके रखना चाहिए। 



 
विज्ञापन
world environment day 2020 small things you can do for save nature
विश्व पर्यावरण दिवस

डिस्पोजल कप और गिलास का हो सके तो कम इस्तेमाल करें। ऑफिस में चाय या कॉफी पीने के लिए सिरेमिक कप का इस्तेमाल सबसे बढ़िया है। 


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed