फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

World Environment Day 2020: धरती को फिर से स्वर्ग बनाने के लिए इस पर्यावरण दिवस लें ये 5 संकल्प

Fri, 05 Jun 2020 07:24 AM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Fri, 05 Jun 2020 07:24 AM IST
विज्ञापन
World Environment Day 2020 5 resolutions to help save environment
विश्व पर्यावरण दिवस - फोटो : सोशल मीडिया

हम भोजन के तौर पर जो कुछ भी खाते हैं, हम जो पानी पीते हैं, जिस हवा में हम सभी लोग सांस लेते हैं और जो वातावरण हमारी धरती को जीने के अनुकूल बनाती है यह सब हमें प्रकृति से प्राप्त होता है। ब्रह्मांड को चलाने में पर्यावरण का खास महत्व है। पर्यावरण से जब हमें इतनी चीजें मिल रही हैं, तो हमारी भी जिम्मेदारी बनती है कि इसकी सुरक्षा को सुनिश्चित करें। कोरोना वायरस महामारी से बचने के इंसान अपने घरों में बंद है वहीं जाने अनजाने में ये महामारी हमें यह सीख दे गई कि हमें पर्यावरण को किस तरह से सुरक्षित रखना चाहिए। बढ़ती जनसंख्या, ग्लोबल वॉर्मिंग, मरीन पॉल्यूशन के बढ़ते खतरे के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए संयुक्त राष्ट्र के द्वारा हर साल 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। अगर आप धरती को फिर से स्वर्ग बनाना चाहते हैं तो आपको आज ही ये 5 संकल्प लेना चाहिए।

World Environment Day 2020 5 resolutions to help save environment
शहर में फैला कचरा - फोटो : अमर उजाला

पहला संकल्प
आधुनिक काल में हर तरफ उद्योग फैक्ट्रियां खुल गई हैं, जिससे बहुत ज्यादा मात्रा में कचरा निकलने लगा है। इन फैक्ट्रियों से निकलने वाले कचरे को खुले में या फिर नदियों में बहा दिया जाता है। इस चीज का अनुकरण आम लोग भी करने लगे हैं और कचरे को जहां-तहां फेंक दे रहे हैं। ऐसा करने से प्रदूषण में वृद्धि हो रही है। इस पर्यावरण दिवस आप संकल्प लें कि अपने यहां से निकलने वाले कचरे को सही स्थआन पर पहुंचाएंगे।

World Environment Day 2020 5 resolutions to help save environment
काशी हिंदू विश्वविद्यालय का हरा-भरा इलाका - फोटो : अमर उजाला

दूसरा संकल्प
सांस लेने के लिए हवा को साफ रखना बहुत जरूरी है। इसके लिए आप जितना कुछ कर सकते हैं करें ताकि स्वच्छ खुली हवा में सांस ले सकें। पेट्रोल डीजल के बदले ई वाहन का उपयोग करें। बेहतर होगा कि ज्यादा से ज्यादा पब्लिक ट्रांसपोर्ट का उपयोग करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
World Environment Day 2020 5 resolutions to help save environment
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media

तीसरा संकल्प
विकास कार्यों की आड़ में आजकल लोग अंधाधुंध पेड़-पौधो की कटाई कर रहें हैं। हमें इस चीज को छोड़ना चाहिए। पेड़ पौधे काटने से ना सिर्फ हमें ऑक्सीजन की कमी हो सकती है बल्कि पूरा मौसम चक्र बिगड़ सकता है, जिसके बाद फिर हमें भीषण प्राकृतिक आपदाओं का सामना करना पड़ सकता है।

विज्ञापन
World Environment Day 2020 5 resolutions to help save environment
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : पेक्सल

चौथा संकल्प
पेड़ पौधा, धरती, सूर्य, जीव जंतु को प्रणाम करें और उन्हें धन्यवाद दें। भगवान की पूजा करने से बढ़िया होगा कि आप  धरती की, सूर्य की जीव जन्तुओं को प्रणाम करें उनका रोज धन्यवाद करें, जिनके वजह से पर्यावरण संतुलित है और आप चैन की सांस ले रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed