करी पत्ते का प्रयोग तो कई बार किया होगा। खाने में तड़का लगाने के साथ ही करी पत्ते को सुंदरता बढ़ाने के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है। खासतौर पर बालों को मजबूत और घना बनाने के साथ ही करी पत्ता शाइनी भी बनाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि करी पत्ते को आयुर्वेद में औषधि का दर्जा दिया गया है। करी पत्ते में एंटी ऑक्सीडेंट्स और प्रोटीन भरपूर मात्रा में होते हैं। जो फ्री रेडिक्लस को कम करते हैं। जिससे बाल मजबूत और स्वस्थ बने रहते हैं। अगर आप बालों के झड़ने और पतले होने से परेशान हैं तो महंगे केमिकल वाले प्रोडक्ट की बजाय करी पत्ते को इस्तेमाल में लाएं। करी पत्ते को हेयर मास्क या फिर तेल में मिलाकर बालों में लगाएं।
Curry Leaves On Hair: करी पत्ते को बालों में इन दो तरीके से लगाएं, बाल होंगे मजबूत और चमकदार
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Sat, 29 Oct 2022 01:18 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन