Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बाइक में लगने वाले ट्यूबलेस टायर और ट्यूब वाले टायर में क्या अंतर है? जानें कौन सा होता है बेस्ट

Sun, 22 Nov 2026 12:02 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Sun, 22 Nov 2026 12:02 PM IST
सार

  • Which Bike Tyre is Best Tubeless or Tube?: ट्यूबलेस टायर में अलग से रबर ट्यूब नहीं होती और पंचर होने पर हवा धीरे-धीरे निकलती है, जिससे सुरक्षा बढ़ती है।
  • ट्यूब वाले टायर में पंचर होने पर हवा जल्दी निकल सकती है, लेकिन कुछ खास रास्तों व व्हील में यह उपयोगी रहता है।

विज्ञापन
What Is the Difference Between Tubeless and Tube Bike Tyres? Know Which Is Best in hindi
ट्यूबलेस और ट्यूब टायर में अंतर - फोटो : AI

Difference Between Tubeless And Tube Bike Tyres: रोजाना बाइक से सफर करने वालों के लिए टायर की सुरक्षा और मजबूती सबसे जरूरी होती है। बाजार में दो तरह के टायर प्रमुख रूप से मिलते हैं, जिनमें ट्यूबलेस टायर और ट्यूब वाले टायर शामिल हैं। आम लोगों के मन में अक्सर यह सवाल रहता है कि इन दोनों में बुनियादी फर्क क्या है और सफर के हिसाब से कौन सा टायर ज्यादा भरोसेमंद रहता है।



पंचर होने पर हवा निकलने की रफ्तार से लेकर रखरखाव के खर्च तक, दोनों के अपने नियम और खूबियां हैं। आइए इस लेख में समझते हैं कि ट्यूबलेस और ट्यूब वाले टायर में क्या अंतर है और कौन सा विकल्प बेहतर है।

Trending Videos
What Is the Difference Between Tubeless and Tube Bike Tyres? Know Which Is Best in hindi
दोनो टायर में क्या अंतर? - फोटो : AI Generated

दोनो टायर में क्या अंतर?

  • ट्यूब वाले टायर में रबर की अंदरूनी ट्यूब हवा भरती है, जबकि ट्यूबलेस टायर में अलग से ट्यूब नहीं होती और हवा सीधे टायर व रिम के बीच सील होकर रहती है।
  • यही बनावट दोनों के काम करने के तरीके को अलग बनाती है।


क्या ट्यूबलेस और ट्यूब टायर में सिर्फ पैसे का फर्क होता है?

  • नहीं, इनमें सिर्फ पैसे का नहीं बल्कि बनावट, सुरक्षा और पंचर होने पर हवा निकलने की रफ्तार का बड़ा फर्क होता है।
  • ट्यूबलेस टायर पंचर होने पर धीरे-धीरे हवा छोड़ते हैं जिससे संतुलन बना रहता है, जबकि ट्यूब टायर में हवा तेजी से निकल सकती है।
What Is the Difference Between Tubeless and Tube Bike Tyres? Know Which Is Best in hindi
पंचर होने पर क्या होता? - फोटो : AI

पंचर होने पर क्या होता?

  • ट्यूब वाले टायर में कील या नुकीली चीज लगते ही हवा तेजी से निकल सकती है और बाइक का संतुलन बिगड़ सकता है।
  • ट्यूबलेस टायर में कील धंसने के बावजूद हवा धीरे-धीरे निकलती है, जिससे बाइक संभालने का समय मिल जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
What Is the Difference Between Tubeless and Tube Bike Tyres? Know Which Is Best in hindi
Bike Tips - फोटो : Adobestock

कौन सा टायर होता बेस्ट?

  • रोजाना शहर या हाईवे पर सफर करने के लिए ज्यादातर मामलों में ट्यूबलेस टायर बेहतर माना जाता है क्योंकि यह ज्यादा सुरक्षित है।
  • हालांकि, खराब रास्तों या स्पोक व्हील वाली खास बाइक्स में जरूरत के हिसाब से ट्यूब टायर भी इस्तेमाल होते हैं।
विज्ञापन
What Is the Difference Between Tubeless and Tube Bike Tyres? Know Which Is Best in hindi
TYRE - फोटो : AI

क्या रखें खास सावधानी?

  • ट्यूबलेस टायर के लिए अलॉय व्हील या सही सीलिंग वाला रिम जरूरी होता है और रिम के किनारे मुड़े नहीं होने चाहिए।
  • टायर की हवा का दबाव नियमित जांचते रहें और कील निकलने पर सही तरीके से पंचर लगवाएं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed