फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Travel Guide: भारत के इन शहरों में भारतीयों को भी आसानी से नहीं मिलती एंट्री, जाने के लिए लेनी पड़ती है अनुमति

Sat, 22 Apr 2023 07:18 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 22 Apr 2023 07:18 PM IST
विज्ञापन
Travel Tips in Hindi 6 Places In India Where Indians Require Special Permission to Visit
ट्रैवल - फोटो : istock

Travel Guide: एक देश से दूसरे देश जाने के लिए यात्री को अनुमति की जरूरत होती है। वीजा के रूप में लोगों को दूसरे देश जाने की अनुमति मिल सकती है। किसी भी भारतीय को देश से बाहर जाने के लिए पासपोर्ट और वीजा चाहिए होता है। भारत सांस्कृतिक विविधताओं का देश है, यहां एक शहर से दूसरे शहर जाना बेहद आसान हैं। कम पैसों और समय में आप आसानी से किसी भी राज्य या शहर तक पहुंच सकते हैं। हालांकि देश में भी कुछ ऐसी जगहें भी हैं, जहां जाना विदेश जाने जितना मुश्किल है। भारत में कई ऐसे शहर हैं, जहां एंट्री के लिए अनुमति की आवश्यकता होती है। स्वदेशी जगहों पर घूमने का परमिट विदेशी नागरिकों को नहीं, बल्कि भारत के नागरिकों को भी लेना पड़ता है। इन जगहों पर जाने के लिए एक खास परमिट की जरूरत होती है, जिसे इनर लोन परमिशन कहते हैं। आइए जानते हैं भारत के उन शहरों के बारे में जहां प्रवेश के लिए भारतीय नागरिकों को अनुमति की जरूरत होती है।

Travel Tips in Hindi 6 Places In India Where Indians Require Special Permission to Visit
तवांग शहर का प्रवेशद्वार - फोटो : Social media

अरुणाचल प्रदेश

उत्तर पूर्वी भारत में प्रवेश के लिए इनर लाइन परमिट की जरूरत होती है। यहां अरुणाचल प्रदेश है जो कि भूटान, म्यांमार और चीन की सीमाओं से जुड़ा हुआ है। यहां कई शहरों में यात्रियों के घूमने पर रोक लगी हुई है। अरुणाचल प्रदेश जाने के लिए भारतीय नागरिकों को पैन कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट या किसी अन्य पहचान पत्र के साथ ही फोटो देनी होती है। अरुणाचल प्रदेश के इनर परमिट की फीस 100 रुपये है और यह 30 दिन करे लिए मान्य होता है।

Travel Tips in Hindi 6 Places In India Where Indians Require Special Permission to Visit
लक्षद्वीप - फोटो : Social media

लक्षद्वीप

भारत में स्थित लक्षद्वीप में जाने के लिए खास परमिट की जरूरत होती है। लक्षद्वीप जाने के लिए पर्यटक को ऑनलाइन आवेदन करना होता है। जिसके जरिए पांच महीने की वैधता का परमिट मिल सकता है। परमिट के लिए कुछ दस्तावेजों को जमा करना होता है, इसमें आईडी प्रूफ और पासपोर्ट साइज की फोटो चाहिए। साथ ही आवेदन के लिए प्रति व्यक्ति 50 रुपये व्यय करना पड़ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Travel Tips in Hindi 6 Places In India Where Indians Require Special Permission to Visit
Nagaland - फोटो : Istock

नागालैंड

नागालैंड में घूमने के लिए कोहिमा, दीमापुर, मोन, फेक, समेत कई खूबसूरत पर्यटन स्थल हैं। इन पर्यटन स्थलों पर जाने के लिए इनर लाइन परमिट की जरूरत होती है जो कि दीमापुर, कोहिमा, कोलकाता, नई दिल्ली और शिलांग के डिप्टी कमिश्नर से प्राप्त किया जा सकता है। आवेदन के लिए आधार कार्ड, पैन कार्ड या वोटर आईडी कार्ड के साथ पासपोर्ट साइज फोटो की जरूरत होती है। 15 दिन के लिए अनुमति चाहिए तो 50 रुपये और 30 दिन के लिए 100 रुपये फीस जमा करानी होती है। 

विज्ञापन
Travel Tips in Hindi 6 Places In India Where Indians Require Special Permission to Visit
mizoram

मिजोरम

भारत के पूर्व- उत्तर में स्थित मिजोरम काफी सुंदर राज्य है। मिजोरम बांग्लादेश और म्यांमार के पास स्थित है। यहां पर्यटकों को घूमने के लिए आंतरिक परमिट लेनी पड़ती है। हवाई अड्डे से इनर लाइन परमिट मिल सकता है। परमिट के लिए चार पासपोर्ट साइज फोटो और आईडी कार्ड की फोटो काॅपी लगती है। साथ ही अस्थायी परमिट के लिए 120 रुपये और स्थायी परमिट के लिए 220 रुपये व्यय करने होते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed