फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Eid 2023: दिल्ली की बेहतरीन मस्जिद, जहां ईद की नमाज पढ़ने जा सकते हैं आप

Sat, 22 Apr 2023 09:17 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 22 Apr 2023 09:17 AM IST
विज्ञापन
Travel Tips Delhi Most Famous Mosque Where You Can Offer Eid Prayer Check List Here in Hindi
जामा मस्जिद में ईद की नमाज - फोटो : भूपिंदर सिंह

Delhi Famous Mosque: माह-ए-रमजान से ही ईद की तैयारी शुरु हो गई है। इस वर्ष ईद आज 22 अप्रैल 2023 को मनाई जा रही है। रमजान के महीने को इबादत का माह कहते हैं। लोग रोजा रखते हैं और पांच वक्त की नमाज पढ़ते हैं। वहीं ईद का त्योहार मनाने की शुरुआत ईद की नमाज से होती है। ईद की नमाज के लिए मस्जिद जा रहे हैं तो दिल्ली की चर्चित मस्जिदों की ओर रुख करें। दिल्ली की जामा मस्जिद तो पूरे भारत में प्रसिद्ध है लेकिन जामा मस्जिद के अलावा भी राजधानी में बहुत सारी मस्जिदें हैं। दिल्ली की कई इमारतों में मुगल कला देखने को मिलती है। बात जब मस्जिदों की आती है तो यहां के कई मस्जिदों की खूबसूरती और वास्तुकला विश्व प्रसिद्ध है। इस ईद दिल्ली के जामा मस्जिद के अलावा भी कुछ मशहूर मस्जिदों में ईद की नमाज पढ़ने जा सकते हैं। अगली स्लाइड्स में जानिए दिल्ली की प्रसिद्ध मस्जिदों के बारे में।


 

Travel Tips Delhi Most Famous Mosque Where You Can Offer Eid Prayer Check List Here in Hindi
Moth Masjid - फोटो : facebook

मोठ की मस्जिद

साउथ दिल्ली में मोठ की मस्जिद स्थित है। साउथ एक्स पार्ट 2 में स्थित इस मस्जिद का निर्माण लोदी शासन काल में वजीर मिया भोइया ने कराया था। मोठ की मस्जिद 500 साल पुरानी है। इस मस्जिद का नाम मोठ की मस्जिद इसलिए पड़ा क्योंकि एक बार यहां सिकंदर लोदी दुआ के लिए जमीन पर बैठे तो उनके घुटने पर मोठ चिपक गई। उन्होंने अपने वजीर से मसूर की दाल उगाने को कहा। दाल की अच्छी फसल हुई तो वजीर ने दाल बेचकर उस पैसे से मस्जिद का निर्माण कराया।

Travel Tips Delhi Most Famous Mosque Where You Can Offer Eid Prayer Check List Here in Hindi
कुव्वत उल इस्लाम मस्जिद - फोटो : istock

कुव्वत उल इस्लाम मस्जिद

कुव्वत उल इस्लाम मस्जिद को कुतुब मस्जिद भी कहते हैं। यह मस्जिद कुतुब मीनार परिसर, महरौली में स्थित है। इस मस्जिद में सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक कभी भी जा सकते हैं। इस मस्जिद का निर्माण गुलाम वंश के संस्थापक कुतुबुद्दीन ऐबक ने शुरू कराया था। मस्जिद को बुर्ज इस्लामिक शैली में डिजाइन किया गया है। वहीं मस्जिद की छत और खंभे में भारतीय मंदिरों की शैली झलकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Travel Tips Delhi Most Famous Mosque Where You Can Offer Eid Prayer Check List Here in Hindi
Fatehpuri Masjid - फोटो : Facebook

फतेहपुरी मस्जिद

दिल्ली में हैं तो फतेहपुरी मस्जिद में भी ईद की नमाज पढ़ सकते हैं। यह मस्जिद चांदनी चौक में स्थित है। मस्जिद का निर्माण 1650 में शाहजहां की बेगम फतेहपुरी ने कराया था। फतेहपुरी मस्जिद लाल पत्थरों से बनी है, जिसमें एक हाॅल के सात आर्चड द्वार हैं। ईद में इस मस्जिद को बहुत शानदार तरीके से सजाया जाता है।

विज्ञापन
Travel Tips Delhi Most Famous Mosque Where You Can Offer Eid Prayer Check List Here in Hindi
जमाली कमाली मस्जिद - फोटो : self

जमाली कमाली मस्जिद

दिल्ली की जमाली कमाली मस्जिद का निर्माण 1529 में हुमायूं ने कराया था। मस्जिद महरौली के आर्कियोलॉजिकल विलेज कॉम्प्लेक्स में स्थित है। ईद के मौके पर यहां नमाज के लिए काफी भीड़ लगती है। इस मस्जिद में आप परिवार या दोस्तों के साथ घूमने के लिए आ सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed